विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे से मारपीट में 14 घायल; दो महिलाओं की हालत गंभीर

By SachidanandEdited By: Mansi Kumari
Published: Wed, 12 Aug 2026 02:00 PM (IST)

जमीन विवाद को लेकर पलामू के केकतुआ गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें लाठी-डंडे चले और ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. केकतुआ गांव में जमीन विवाद पर हिंसक झड़प हुई।

  2. दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, 14 घायल हुए।

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के केकतुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें महिला-पुरुष समेत 14 लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्ष गांव में आमने-सामने आए थे। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। घटना में एक पक्ष के सुनीता देवी, संतोष राम, संजय राम, अनुज राम और अजय राम घायल हुए।

वहीं दूसरे पक्ष के केसिया देवी, कमेश प्रजापति, संजीव प्रजापति, प्रभु प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, राकेश प्रजापति, शांति देवी, सुनीता देवी और कौशिला देवी घायल हो गए।

इलाज के बाद भी कौशिला देवी और सुनीता देवी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद और तनाव चला आ रहा था। 

यह भी पढ़ें- पलामू के सबौना में कोयला लदी मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात बाधित

यह भी पढ़ें- घर के बंटवारे को लेकर पलामू में खूनी खेल! लाठी-डंडों से पीटकर व्यक्ति की हत्या; पत्नी और दो बेटे घायल

यह भी पढ़ें- पलामू के सोनू गुप्ता बने CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट, UPSC CAPF परीक्षा में पाई सफलता

यह भी पढ़ें- न पैदल, न साइकिल... स्केटिंग के पहियों पर बाबा धाम जाएंगे पलामू के राजा