पलामू के सोनू गुप्ता बने CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट, UPSC CAPF परीक्षा में पाई सफलता
हरिहरगंज, पलामू के सोनू कुमार ने यूपीएससी सीएपीएफ-2025 परीक्षा उत्तीर्ण कर सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट का पद हासिल किया है। ...और पढ़ें

घर में खुशी का माहौल। (जागरण)
HighLights
सोनू कुमार ने यूपीएससी सीएपीएफ-2025 परीक्षा उत्तीर्ण की।
सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित हुए।
हरिहरगंज, पलामू क्षेत्र का नाम रोशन किया।
संवाद सूत्र, हरिहरगंज (पलामू)। कहते हैं कि सफलता संघर्ष और मेहनत का परिणाम होती है। इस कहावत को हरिहरगंज बाजार के झंडा चौक निवासी सोनू कुमार ने सच साबित कर दिखाया है।
सोनू कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ)-2025 की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सात अगस्त को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद से उनके परिवार और पूरे हरिहरगंज क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सोनू के पिता पप्पू गुप्ता व्यवसायी हैं, जबकि माता पूनम देवी गृहिणी हैं।
चार भाई-बहनों में सबसे बड़े सोनू की प्रारंभिक, माध्यमिक और इंटरमीडिएट तक की शिक्षा हरिहरगंज में ही हुई। इसके बाद उन्होंने छतरपुर के सड़मा स्थित गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
सोनू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
उनका उद्देश्य देश की सेवा करना है और वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। सोनू की इस उपलब्धि पर वैश्य जागृति मंच के संरक्षक भोला गुप्ता, अध्यक्ष गंगा जायसवाल, सपा नेता कमलेश कुमार यादव, भाजपा नेता राजीव रंजन, डॉ. प्रमोद कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, एजीएम सचिदानंद, ओमप्रकाश अकेला, मृत्युंजय सिंह, राजेश शौंडिक, बीनू जायसवाल, विश्वनाथ विश्वकर्मा, अखिलेश मेहता, इन्द्रदेव राम, गोपाल गुप्ता, अशोक शौंडिक, ओम गुप्ता, अमरजीत, छोटेलाल आदि ने बधाई दी है।