Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर के बंटवारे को लेकर पलामू में खूनी खेल! लाठी-डंडों से पीटकर व्यक्ति की हत्या; पत्नी और दो बेटे घायल

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:10 AM (IST)

    पलामू के हुसैनाबाद में घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी और दो बेटों को भी मारपीट कर घायल कर द ...और पढ़ें

    हुसैनाबाद में घरेलू संपत्ति बंटवारे पर खूनी संघर्ष हुआ।

    हुसैनाबाद में घरेलू संपत्ति बंटवारे पर खूनी संघर्ष हुआ।

    HighLights

    1. हुसैनाबाद में घरेलू संपत्ति बंटवारे पर खूनी संघर्ष हुआ।

    2. अशोक पासवान की पीट-पीटकर हत्या, परिवार घायल।

    संवाद सूत्र, हुसैनाबाद (पलामू)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पथरा गांव के टोला पिपरडीह में रविवार को आपसी घरेलू संपत्ति व घर बंटवारा को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी व दो बेटों को मारपीट कर घायल कर दिया गया।

    मृतक की पहचान पथरा गांव निवासी अशोक पासवान के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक के पुत्र आयुष कुमार ने हुसैनाबाद थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि रविवार को अशोक पासवान अपने घर पर मौजूद थे।

    इसी दौरान घर के बंटवारे की बात को लेकर स्वजनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि मृतक के भाई संतोष पासवान, उनके पुत्र सुमित पासवान, सोनू पासवान, सौरभ पासवान व पत्नी रीता देवी ने एकजुट होकर लाठी-डंडा से हमला कर दिया।

    इससे उनके पिता की मौत हो गई। इस दौरान बीच बचाव करने पर उनके साथ, उनके भाई ऋषभ कुमार व माता निर्मला देवी पर भी आरोपितों ने जानलेवा हमला कर दिया। आवेदक आयुष कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके चाचा मोबाइल से फोन कर इस लड़ाई को भड़काया है।

    खबरें और भी

    इसके अलावा गांव के ही विनोद पासवान, विजय पासवान पर भी साजिश कर हत्या कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन देकर सभी दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

    यह भी पढ़ें- पलामू के सोनू गुप्ता बने CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट, UPSC CAPF परीक्षा में पाई सफलता

    यह भी पढ़ें- न पैदल, न साइकिल... स्केटिंग के पहियों पर बाबा धाम जाएंगे पलामू के राजा