भाजपा संगठन विस्तार में पलामू-गढ़वा का दबदबा, प्रदेश कार्यसमिति में 15 नेताओं को मिली जगह
पलामू और गढ़वा जिलों के 15 नेताओं को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं, जिसमें सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। ...और पढ़ें

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति
HighLights
पलामू-गढ़वा के 15 नेता प्रदेश कार्यसमिति में शामिल।
संगठन विस्तार में पलामू प्रमंडल को मिली मजबूती।
स्थानीय नेतृत्व को प्रदेश स्तर पर मिला प्रतिनिधित्व।
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। प्रदेश कार्यसमिति की घोषित सूची में पलामू और गढ़वा जिले के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई है। दोनों जिलों के 15 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसे पलामू प्रमंडल की संगठनात्मक भागीदारी को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
पलामू जिले से श्याम नारायण दुबे, विपिन बिहारी सिंह, संध्या सिंह, मनोज कुमार भुइयां, कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, प्रेम सिंह, अजय तिवारी और दुर्गा जोहरी को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।
वहीं, गढ़वा जिले से डॉ.ईश्वर सागर चंद्रवंशी, रघुराज पांडेय, सरोज गुप्ता और ओम प्रकाश केसरी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विशेष आमंत्रित सदस्यों में दो पलामू के
विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में पलामू से अविनाश वर्मा और उदय शुक्ला को स्थान मिला है, जबकि गढ़वा जिले से विनय चौबे को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। प्रदेश कार्यसमिति में पलामू और गढ़वा के नेताओं को मिली जिम्मेदारी को संगठन विस्तार और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इससे दोनों जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं का मानना है कि स्थानीय नेतृत्व को प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व मिलने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्रीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी।