Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पलामू: हैदरनगर में आज चक्का जाम, रेल सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ आर-पार की लड़ाई

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 07:44 AM (IST)

    हैदरनगर रेल उपभोक्ता समिति ने रेल सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ रविवार को प्रस्तावित महाधरना और चक्का जाम आंदोलन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चला ...और पढ़ें

    जनसंपर्क अभियान के दौरान समिति के पदाधिकारी

    जनसंपर्क अभियान के दौरान समिति के पदाधिकारी

    HighLights

    1. हैदरनगर में रेल सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ आंदोलन।

    2. पलामू रेल मंडल स्थापना, ट्रेनों के ठहराव की प्रमुख मांग।

    3. स्टेशन पर पेयजल, शौचालय, शेड जैसी सुविधाओं का अभाव।

    संवाद सूत्र, हैदरनगर (पलामू)। रेल उपभोक्ता समिति, हैदरनगर ने रविवार को प्रस्तावित महाधरना एवं चक्का जाम आंदोलन को सफल बनाने के लिए शनिवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

    समिति के पदाधिकारियों ने भाई बीघा, बहेरा, कुकही, दीवान बीघा, सिमरसोत, बिलासपुर समेत कई गांवों में लोगों से संपर्क कर रेल सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने की अपील की। स

    मिति के अध्यक्ष गुप्तेश्वर पांडेय, संरक्षक प्रेमतोष सिंह, मनोज शर्मा, मुखिया संतोष कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, कमल कुमार पासवान, राजकुमार राम, मुखिया प्रतिनिधि नवाजिश खान, सज्जू खान, राजू खान, अशरफ हसन और शंकर राम ने कहा कि वर्षों से क्षेत्र की रेल समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है।

    रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष कई बार मांगें उठाई गईं, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हुई। इसी के विरोध में जनआंदोलन का निर्णय लिया गया है।

    समिति की प्रमुख मांगों में पलामू रेल मंडल की स्थापना, रेलवे फाटक संख्या एलसी-50/बी/टी एवं एलसी-51/सी/ई पर ओवरब्रिज, एलएचएस और बाईपास सड़क का निर्माण, रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (12877/12878) तथा पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस (14021/14022) का हैदरनगर स्टेशन पर ठहराव, प्रमुख ट्रेनों का अयोध्या धाम-देवी धाम यात्रियों की सुविधा के लिए ठहराव, सभी पैसेंजर ट्रेनों का समय पर संचालन और स्टेशन का आधुनिक सुविधाओं के साथ विकास शामिल है।

    समिति ने बताया कि एनएसजी-5 श्रेणी का स्टेशन होने के बावजूद यहां पेयजल, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त प्लेटफॉर्म शेड, आधुनिक प्रतीक्षालय, कोच इंडिकेटर और दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाओं का अभाव है।

    जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने आंदोलन को समर्थन देने का भरोसा दिया। समिति ने आम लोगों से रविवार को हैदरनगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर महाधरना एवं चक्का जाम आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।

    यह भी पढ़ें- झारखंड में इको टूरिज्म से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण के साथ युवाओं को मिलेगा रोजगार

    यह भी पढ़ें- झारखंड में टेक्सटाइल सेक्टर से पैदा होंगे 20 हजार रोजगार, नई वस्त्र नीति में महिलाओं को हर महीने ₹6000 की मदद