विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: पलामू में होली का रंग पड़ा फीका, कोयल नदी में डूबने से दो बच्ची की मौत; घर में मचा कोहराम

Published: Mon, 25 Mar 2024 06:54 PM (IST)

झारखंड के पलामू में होली का रंग का फीका पड़ गया। नदी में नहाने गए दो बच्चियों की डूबने से ...और पढ़ें

Jharkhand News: पलामू में होली का रंग पड़ा फीका, कोयल नदी में डूबने से दो बच्ची की मौत
Jharkhand News: पलामू में होली का रंग पड़ा फीका, कोयल नदी में डूबने से दो बच्ची की मौत

HighLights

  1. पांच से छह बच्चे कोयल नदी में नहाने गए थे
  2. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

संवाद सूत्र, मोहम्मदगंज (पलामू)। झारखंड के पलामू में होली के दिन बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र स्थित कादल कुर्मी गांव में दो बच्चियों की मौत कोयल नदी में डूबने से हो गई।

इससे हर्षोल्लास का पर्व होली गम में बदल गया। बताया गया कि सोमवार को गांव के 5 से 6 बच्चे कादलकुर्मी पंचायत सचिवालय के पास कोयल नदी में स्नान करने गए थे, जिसमें दो बच्चों की मौत गहरे पानी में जाने से हो गया है। वहीं, अन्य बच्चे किसी तरह बच निकले हैं।

आस-पास के लोगों में मातम का माहौल पसरा

मृतकों में प्रिया कुमारी उम्र 9 वर्ष पिता सखीचंद साव, रूबी कुमारी उम्र 8 साल पिता अशोक यादव शामिल है। घटना की सूचना पर मोहम्मदगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी के निर्देश पर एएसआई सुबीर किस्कू घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के लोगों में मातम का माहौल पसर गया। मृत बच्चियों के घर कोहराम मचा है। पूरे गांव में रंगों का पर्व होली मातम में बदल गया है।

ये भी पढ़ें- 

Jharkhand Crime: होली के दिन गढ़वा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद; तीन को धर-दबोचा

झारखंड में सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले BJP सांसद का कटा पत्ता, हैट्रिक लगाने वाले पर खेला दांव; क्या है संकेत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।