यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झारखंड में सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले BJP सांसद का कटा पत्ता, हैट्रिक लगाने वाले पर खेला दांव; क्या है संकेत
2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड में सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले धनबाद के सांसद पीएन सिंह का टिकट भाजपा ने काट दिया है। पीएन सिंह लगातार तीन बार से धन ...और पढ़ें

HighLights
- सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले पीएन सिंह का कटा टिकट
- ढुलू महतो बाघमारा से विधानसभा चुनाव में हैट्रिक लगा चुके हैं।
जागरण संवाददाता, धनबाद। 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड में सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले धनबाद के सांसद पीएन सिंह का टिकट भाजपा ने काट दिया है। पीएन सिंह लगातार तीन बार से धनबाद के सांसद थे। वहीं, पीएन सिंह का टिकट काटकर बाघमारा के विधायक ढुलू महतो को भाजपा ने धनबाद का प्रत्याशी बनाया है।
ढुलू महतो बाघमारा से विधानसभा चुनाव में हैट्रिक लगा चुके हैं। वह लगातार तीन बार से बाघमारा से विधानसभा का चुनाव जीत रहे हैं। ढुलू का विधानसभा क्षेत्र धनबाद लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा नहीं है। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।
इन नेताओं ने लगाई थी दिल्ली तक दौड़
खबरें और भी
ये भी पढ़ें-