Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: तो इस वजह से तीन दिग्गजों का कटा टिकट! BJP ने नए चेहरों पर भरोसा जता दिया बड़ा संकेत

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 01:32 PM (IST)

    भाजपा ने रविवार को झारखंड के दुमका चतरा और धनबाद से प्रत्याशियों की घोषणा की। इस सूची में कुछ नेताओं की लॉटरी लगी तो कई नेता व उनके समर्थक निराश हुए। ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election: तो इस वजह से 3 दिग्गजों का कटा टिकट!
    Lok Sabha Election: तो इस वजह से 3 दिग्गजों का कटा टिकट!

    HighLights

    1. सुनील सोरेन बोले- निर्णय स्वीकार, अबकी बार भाजपा 400 पार
    2. सुनील सिंह ने किया भावुक पोस्ट, बोले- अवसर देने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार

    जागरण टीम, रांची/चतरा/धनबाद। Lok Sabha Election भाजपा ने रविवार देर शाम झारखंड के दुमका, चतरा और धनबाद से अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। इस सूची से कुछ नेताओं की लॉटरी लगी तो कई नेता व उनके समर्थक निराश हुए। दुमका, चतरा व धनबाद में तीन सांसदों का टिकट काटकर और नए चेहरों को मौका देकर बड़े संकेत दिए हैं।

    सीता सोरेन के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह दुमका से उम्मीदवार बनाई जा सकती हैं। यहां पिछले चुनाव में शिबू सोरेन को हराने वाले सांसद सुनील सोरेन का टिकट काटा गया है। वहीं, पीएन सिंह अधिक उम्र हो जाने के कारण टिकट नहीं पा सके।

    दूसरी ओर, चतरा में स्थानीय समीकरणों व नेताओं के फीडबैक के आधार पर कालीचरण सिंह पर दांव लगाया गया। पेशे से शिक्षक रहे कालीचरण सिंह की सक्रियता और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से उनकी निकटता यहां सुनील सिंह पर भारी पड़ी।

    सुनील सिंह ने किया भावुक पोस्ट

    चतरा के सांसद सुनील सिंह ने रविवार को एक्स पर भावुक पोस्ट कर दिन में ही इस बात के संकेत दिए थे कि पार्टी इस सीट से किसी अन्य को प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि, सांसद ने अपने पोस्ट में इस संबंध में कुछ स्पष्ट नहीं लिखा, लेकिन इशारों-इशारों में संकेत दे दिए थे।

    खबरें और भी

    अपने पोस्ट में सुनील सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही चतरा लोकसभा क्षेत्र की जनता के प्रति आभार जताया।

    उन्होंने लिखा कि आप सबों का आभार, जिन्होंने मेरे जैसे कार्यकर्ता को 10 वर्ष तक चतरा लोकसभा परिवार की सेवा करने का अवसर दिया। पोस्ट में उन्होंने चतरा लोकसभा क्षेत्र परिवार का उल्लेख करते हुए विशेष आभार जताया है कि उन्हें 10 वर्षों तक सहयोग और आशीर्वाद दिया।

    सुनील सोरेन बोले, निर्णय स्वीकार, अबकी बार भाजपा 400 पार

    दुमका के सांसद सुनील सोरेन ने टिकट कटने के बाद कहा कि मैं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय को हृदय से स्वीकार करता हूं और दुमका लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के सभी सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से पार्टी हित में दल के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय को स्वीकार करने का आग्रह करता हूं।

    उन्होंने अपने पोस्ट में अबकी बार, भाजपा 400 पार.. का नारा दोहराया। साथ ही कहा कि मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को भाजपा ने विधायक और सांसद बनाया, दुमका लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार लड़ाया। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, केन्द्रीय गृह मंत्री सहित पूरे राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मैं भाजपा के एक निष्ठावान सिपाही के रूप में पार्टी की सेवा करता रहूंगा। सबको होली की हार्दिक शुभकामनाएं।- सुनील सोरेन

    रविवार दोपहर ही चतरा से सांसद सुनील सिंह ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दस साल काम करने का अवसर देने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया था। उनके इस पोस्ट के बाद ही कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उन्हें टिकट नहीं दे रही है।

    ये भी पढ़ें- 

    Lok Sabha Election: झारखंड में पहली बार BJP ने इस बड़ी जाति को कर दिया साइड, पिछले दो चुनाव में ऐसा था हाल

    PM Modi, अमित शाह, CM Yogi समेत कई दिग्गज पहुंचेंगे झारखंड! टारगेट-14 को लेकर BJP ने बनाया स्पेशल प्लान