Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: झारखंड में पहली बार BJP ने इस बड़ी जाति को कर दिया साइड, पिछले दो चुनाव में ऐसा था हाल

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 12:58 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पांचवीं सूची रविवार को जारी किया। इस दौरान 111 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया। झारखंड में भी बचे दो ...और पढ़ें

    झारखंड में पहली बार BJP ने इस बड़ी जाति को कर दिया साइड (फाइल फोटो)
    झारखंड में पहली बार BJP ने इस बड़ी जाति को कर दिया साइड (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. चतरा से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कालीचरण सिंह को BJP ने दिया टिकट
    2. दुमका से सुनील सोरेन का टिकट बदल कर सीता सोरेन को बनाया प्रत्याशी

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की धनबाद, चतरा और दुमका लोकसभा सीट के लिए रविवार को प्रत्याशी की घोषणा कर दी। दुमका सीट से पहले सुनील सोरेन को प्रत्याशी बनाया गया था। 

    झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन के पार्टी में शामिल होने के बाद वहां बदलाव करते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है।

    चतरा से दो बार के सांसद सुनील सिंह की जगह कालीचरण सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। धनबाद से भी मौजूदा सांसद पीएन सिंह की जगह बाघमारा से विधायक ढुलु महतो को टिकट दिया गया है।

    भाजपा ने इसके साथ ही 13 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। गिरिडीह सीट सहयोगी दल आजसू के खाते में है।

    पहली बार राजपूत समाज को प्रतिनिधित्व नहीं

    भारतीय जनता पार्टी के 13 प्रत्याशियों में से कोई भी राजपूत जाति से नहीं है, जबकि पिछले दो लोकसभा में झारखंड की चतरा और धनबाद सीट से पार्टी राजपूत समाज के प्रत्याशी को टिकट मिला था।

    इस बार चतरा से कालीचरण सिंह और गोड्डा लोकसभा सीट से सामान्य जाति के निशिकांत दूबे को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा ने टिकट वितरण में अनारक्षित सीटों पर ओबीसी वर्ग को सर्वाधिक प्रतिनिधित्व दिया है।

    ये भी पढ़ें- 

    BJP Candidate List: झारखंड में तीन सीट पर BJP ने घोषित किए प्रत्याशी, हेमंत की भाभी का नाम फाइनल, जानें किसका कटा पत्ता

    Lok Sabha Elections: BJP सांसद सुनील सिंह का कटा पत्ता? चतरा सीट पर बढ़ा सस्पेंस, झारखंड में सियासी हलचल तेज