Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP Candidate List: झारखंड में तीन सीट पर BJP ने घोषित किए प्रत्याशी, हेमंत की भाभी का नाम फाइनल, जानें किसका कटा पत्ता

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 09:30 PM (GMT+05:30)

    भाजपा ने रविवार को झारखंड की धनबाद चतरा और दुमका लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। बता दें कि दुमका सीट से पहले सुनील सोरेन को प्रत्याशी ...और पढ़ें

    झारखंड में तीन सीट पर भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी (फाइल फोटो)
    झारखंड में तीन सीट पर भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. चतरा से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कालीचरण सिंह को भाजपा ने दिया टिकट
    2. दुमका से सीता सोरेन, धनबाद से ढुलु महतो भाजपा प्रत्याशी, चतरा से सुनील सिंह का टिकट कटा
    3. दुमका से सुनील सोरेन का टिकट बदल कर शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन को बनाया प्रत्याशी

    राज्य ब्यूरो, रांची। BJP Candidates List: भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की धनबाद, चतरा और दुमका लोकसभा सीट के लिए रविवार को प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। दुमका सीट से पहले सुनील सोरेन को प्रत्याशी बनाया गया था। लेकिन झामुमो सुप्रीमो सीता सोरेन के पार्टी में शामिल होने के बाद वहां बदलाव करते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है।

    चतरा से दो बार के सांसद सुनील सिंह की जगह कालीचरण सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। धनबाद से भी मौजूदा सांसद पीएन सिंह की जगह बाघमारा से विधायक ढुलु महतो को टिकट दिया गया है। झारखंड में इसके साथ ही लोकसभा सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। गिरिडीह सीट सहयोगी दल आजसू के खाते में है।

    सुनील सिंह ने एक्स पर किया पोस्ट

    रविवार दोपहर ही चतरा से सांसद सुनील सिंह ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दस साल काम करने का अवसर देने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया था। उनके इस पोस्ट के बाद ही कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उन्हें टिकट नहीं दे रही है।

    पहली बार राजपूत समाज को प्रतिनिधित्व नहीं

    भारतीय जनता पार्टी के 13 प्रत्याशियों में से कोई भी राजपूत जाति से नहीं है। जबकि पिछले दो लोकसभा में झारखंड की चतरा और धनबाद सीट से पार्टी राजपूत समाज के प्रत्याशी को टिकट दे रही थी।

    खबरें और भी

    इस बार चतरा से कालीचरण सिंह और गोड्डा लोकसभा सीट से सामान्य जाति के निशिकांत दूबे को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा ने टिकट वितरण में अनारक्षित सीटों पर ओबीसी वर्ग को सर्वाधिक प्रतिनिधित्व दिया है।

    ये भी पढे़ं- 

    Lok Sabha Elections: BJP सांसद सुनील सिंह का कटा पत्ता? चतरा सीट पर बढ़ा सस्पेंस, झारखंड में सियासी हलचल तेज

    PM Modi, अमित शाह, CM Yogi समेत कई दिग्गज पहुंचेंगे झारखंड! टारगेट-14 को लेकर BJP ने बनाया स्पेशल प्लान