विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi, अमित शाह, CM Yogi समेत कई दिग्गज पहुंचेंगे झारखंड! टारगेट-14 को लेकर BJP ने बनाया स्पेशल प्लान

Published: Sun, 24 Mar 2024 06:16 PM (IST)

भाजपा ने होली की छुट्टियां खत्म होने के बाद लोकसभा चुनाव प्रचार को तेज करने की रणनीति बनाई है। राज्य ...और पढ़ें

PM Modi, अमित शाह, CM Yogi समेत कई दिग्गज पहुंचेंगे झारखंड (फाइल फोटो)
PM Modi, अमित शाह, CM Yogi समेत कई दिग्गज पहुंचेंगे झारखंड (फाइल फोटो)

HighLights

  1. केंद्रीय नेताओं का होगा दौरा, प्रदेश के नेता भी करेंगे जनसभा
  2. बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा होंगे स्टार प्रचारक

राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी ने होली की छुट्टियां खत्म होने के बाद लोकसभा चुनाव प्रचार को तेज करने की रणनीति बनाई है। राज्य की 14 में से 11 सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इससे प्रचार अभियान चलाने में पार्टी को रणनीतिक तौर पर एक बढ़त हासिल है।

अब केंद्रीय नेताओं की सभा और प्रदेश के नेताओं के दौरे से लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान को गति दी जाएगी। हालांकि, झारखंड में चुनाव चौथे चरण से प्रारंभ होने हैं, लेकिन इससे पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह जैसे बड़े नेताओं की बड़ी सभाएं हो सकती हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के भी झारखंड में प्रचार करने की योजना है।

बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा होंगे स्टार प्रचारक

लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, हाल ही में शामिल हुई सीता सोरेन स्टार प्रतारक होंगी। हालांकि इसके लिए अभी आधिकारिक सूचना जारी होनी बाकी है, लेकिन इन नेताओं का क्षेत्र में दौरा और कार्यक्रम होगा।

अर्जुन मुंडा और अन्नपूर्णा देवी स्वयं भी उम्मीदवार हैं। बाबूलाल मरांडी झारखंड के अलावा मध्यप्रदेश, बंगाल समेत अन्य राज्यों में भी प्रचार करने जाएंगे।

लोकसभा क्षेत्रों के लिए चलेगा प्रचार रथ

राज्य भाजपा की योजना सभी लोकसभा क्षेत्र में प्रचार रथ रवाना करने की ही। डिजिटल स्क्रीन के साथ यह रथ लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देगा। प्रखंड स्तर पर चौपाल जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर भाजपा ग्रामीण मतदाताओं से भी सीधे संपर्क की योजना बना चुकी है।

ये भी पढे़ं- 

Holi 2024: होली में हुड़दंगियों से निपटने का प्लान तैयार, पुलिस की चप्पे-चप्पे पर तैनाती; अश्लील गाना बजाने पर रोक

PM Shri Yojana: बदलेगी इन स्कूलों की तस्वीर! पीएम श्री योजना में झारखंड के इस जिले से 14 विद्यालयों का चयन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।