Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले अब इस पार्टी को लगा करारा झटका! प्रदेश अध्यक्ष ने थामा BJP का दामन

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 01:58 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शाम ...और पढ़ें

    चुनाव से पहले अब इस पार्टी को लगा करारा झटका! प्रदेश अध्यक्ष ने थामा BJP का दामन
    चुनाव से पहले अब इस पार्टी को लगा करारा झटका! प्रदेश अध्यक्ष ने थामा BJP का दामन

    HighLights

    1. रालोजपा के प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम भाजपा में शामिल
    2. बाबूलाल ने अंग वस्त्र और माला पहना करके पार्टी में विधिवत शामिल किया

    संवाद सहयोगी, रामगढ़। Lok Sabha Election 2024 राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

    रंजीत अपने समर्थकों के साथ रांची में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री और राज्यसभा के सांसद डा. प्रदीप वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सिमडेगा प्रभारी बबन गुप्ता, रामगढ़ संगठन प्रभारी शशि भूषण भगत, मीडिया प्रभारी शिव पूजन पाठक, उप मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह के उपस्थिति में शामिल हुए।

    रंजीत को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी का अंग वस्त्र और माला पहना करके पार्टी में विधिवत शामिल किया।

    इन लोगों ने थामा भाजपा का दामन

    पार्टी में शामिल होने वाले मुख्य रूप से युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम, प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल राम, प्रदेश प्रवक्ता अमित श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव अमित वर्मा, प्रदेश महासचिव अमरनाथ कुमार, प्रदेश सचिव आशुतोष पाठक, प्रदेश सचिव रंजन कुमार, प्रदेश सचिव चुन्नूकुमार, राष्ट्रीय लोजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष शंकर कालिंदी, युवा जिला अध्यक्ष एहसान रजा, रांची जिला अध्यक्ष युवा अनिल पाठक, रामगढ़ नगर अध्यक्ष युवा संजू कुमार, मनोज राम, आशीष राम, आदित्य कुमार गुड्डू कुमार शंभू कुमार सोनू कुमार राकी कुमार, जीवा राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें- 

    Lok Sabha Election: तो इस वजह से तीन दिग्गजों का कटा टिकट! BJP ने नए चेहरों पर भरोसा जता दिया बड़ा संकेत

    Lok Sabha Election: झारखंड में पहली बार BJP ने इस बड़ी जाति को कर दिया साइड, पिछले दो चुनाव में ऐसा था हाल