Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लातेहार से गया की दूरी 100 किमी होगी कम, इस सड़क के चौड़ीकरण से 3 विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 03:06 PM (IST)

    पांकी विधानसभा क्षेत्र में सगालीम से एनएच-75 मनिका फॉरेस्ट चेक पोस्ट तक 33.549 किमी सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण परियोजना को तकनीकी स्वीकृति मिल गई है। ...और पढ़ें

    सगालीम-मनिका पथ के चौड़ीकरण से तीन विधानसभा क्षेत्रों को होगा सीधा लाभ। (AI Generated Image)

    सगालीम-मनिका पथ के चौड़ीकरण से तीन विधानसभा क्षेत्रों को होगा सीधा लाभ। (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। पांकी विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में सगालीम से एनएच-75 मनिका फॉरेस्ट चेक पोस्ट तक सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण योजना को तकनीकी स्वीकृति मिल गई है।

    यह सफलता पांकी से भाजपा विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता के लगातार प्रयास और विभागीय समन्वय का परिणाम मानी जा रही है। करीब 33.549 किलोमीटर लंबी इस सड़क परियोजना पर 182.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सड़क आसेहार, होटाई, सालमदीरी और बरवईया होते हुए गुजरेगी।

    इसमें डालटनगंज क्षेत्र में 19.457 किमी और लातेहार क्षेत्र में 14.002 किमी सड़क शामिल है। विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने बताया कि तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही प्रशासनिक स्वीकृति के बाद निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी ऐसी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।

    विधायक की पहल से बदलेगा सड़क का स्वरूप

    इस सड़क को ग्रामीण कार्य विभाग से हटाकर पथ निर्माण विभाग के अधीन लाया जाएगा, जिससे सड़क की गुणवत्ता, चौड़ाई और भार क्षमता में व्यापक सुधार होगा। इसे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

    परियोजना के पूरा होने से पांकी, मनिका और लातेहार विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर पांकी क्षेत्र के लोगों की मनिका व लातेहार तक की दूरी कम होगी। वहीं, मनिका-लातेहार के लोगों को मनातू होते हुए बिहार के गया व डोभी जाने में करीब 100 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करने से राहत मिलेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ₹200000 लोन लेकर कंचन देवी ने शुरू किया प्रिंटिंग प्रेस का बिजनेस, अब हर महीने कमा रहीं 15-20 हजार रुपए

    यह भी पढ़ें- हजारीबाग में गिद्धों की वापसी: मलकोको गांव में दिखा 50 से अधिक का झुंड, बढ़ रही नई पीढ़ी