Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरवाडीह स्टेशन पर रेल सेवा चार दिन बाद हुई सामान्य, स्टेशनों पर लौटी यात्रियों की चहल-पहल

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 04:02 PM (IST)

    बरवाडीह स्टेशन पर चार दिनों से बाधित रेल सेवा रविवार से सामान्य हो गई है, जिससे स्टेशनों पर रौनक लौट आई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बरवाडीह स्टेशन पर रेल सेवा चार दिन बाद सामान्य हुई।

    2. स्टेशनों पर यात्रियों की चहल-पहल फिर से लौट आई।

    3. धनबाद में नई तीसरी रेल लाइन का निरीक्षण सोमवार को।

    संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। प्रमंडल के बरवाडीह स्टेशन पर चल रहे नन इंटरलाेकिंग कार्य को लेकर पिछले चार दिनों से बाधित रेल सेवा पांचवे दिन रविवार से सामान्य हो गई है। इससे स्टेशनों पर एक बार फिर से चहल-पहल लौटने लगी है।

    वहीं सासाराम-रांची इंटरसिटी सहित कुछ अन्य ट्रेनों का नियमित परिचालन सोमवार से प्रारंभ हो जाएगा। दूसरी ओर पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल में मंगरा व छिपादोहर स्टेशनों के बीच बनी नई तीसरी रेल लाइन का रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वी सर्किल, कोलकाता) सोमवार काे वैधानिक निरीक्षण करेंगे।

    निरीक्षण सफल रहने पर इस नई लाइन पर यात्री गाड़ियों का परिचालन शुरू हो सकेगा। जानकारी के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक, धनबाद अखिलेश मिश्र भी इस निरीक्षण में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, मंडल रेल प्रबंधक 29 जून को संरक्षा आयुक्त विशेष गाड़ी से सुबह 2:30 बजे धनबाद से मंगरा के लिए रवाना होंगे व शाम 4:15 बजे मंगरा से धनबाद वापस लौटेंगे।

    इस क्रम में सुबह 8 बजे से दोपहर 2:20 बजे तक मंगरा से छिपादोहर के बीच नई तीसरी लाइन का मोटर ट्रॉली से विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा। दोपहर 3:45 बजे गति परीक्षण के बाद शाम 4:15 बजे संरक्षा आयुक्त विशेष गाड़ी मंगरा से धनबाद के लिए वापस रवाना हो जाएंगे।

    खबरें और भी

    निरीक्षण के दौरान धनबाद मंडल के मुख्य परिचालन प्रबंधक, मुख्य अभियंता (सिविल), मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता, मुख्य विद्युत अभियंता (परिचालन), मुख्य विद्युत अभियंता (ट्रैक्शन वितरण), मुख्य सुरक्षा अधिकारी, मुख्य परिचालन प्रबंधक (योजना), मुख्य अभियंता, (सिविल-1) व सहायक सुरक्षा आयुक्त, बरकाकाना उपस्थित रहेंगे। मंडल को निरीक्षण के लिए कम से कम छह मोटर/स्कूटर ट्रॉली की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

    बता दे कि रेल संरक्षा आयुक्त का यह वैधानिक निरीक्षण नई रेल लाइन पर यात्री गाड़ियों के परिचालन शुरू करने से पहले की अंतिम व अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। निरीक्षण में सफलता मिलने के बाद मंगरा-छिपादोहर खंड पर तीसरी लाइन चालू हो जाएगी।

    इससे बरकाकाना-गढ़वा रोड मार्ग पर गाड़ियों की औसत रफ्तार बढ़ेगी, साथ ही मालगाड़ियों व यात्री गाड़ियों का दबाव भी कम होगा। इससे क्षेत्र में रेल यातायात सुगम और तेज होगा।

    यह भी पढ़ें- राजस्थान का सफर होगा आसान, वेटिंग लिस्ट से राहत के लिए चलेगी जैसलमेर-हावड़ा स्पेशल; धनबाद में भी ठहराव

    यह भी पढ़ें- लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर: अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव रद, कई ट्रेनों का रूट बदला