JPSC गड़बड़ी की जांच पलामू पहुंची, दो आरोपितों के घर CID ने की बड़ी छापेमारी; लैपटॉप समेत कई अहम दस्तावेज जब्त
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) गड़बड़ी मामले की जांच अब पलामू तक पहुंच गई है। सीआईडी और पलामू पुलिस ने दो आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर लैपटॉप औ ...और पढ़ें

दो आरोपियों संतोष और रविशंकर के ठिकानों पर छापेमारी। जागरण
HighLights
जेपीएससी गड़बड़ी जांच पलामू तक पहुंची, सीआईडी सक्रिय।
दो आरोपियों संतोष और रविशंकर के ठिकानों पर छापेमारी।
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) गड़बड़ी मामले की जांच अब पलामू तक पहुंच गई है। सोमवार को सीआईडी और पलामू पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले के दो आरोपितों- संतोष कुमार सिंह और रविशंकर कुमार के ठिकानों पर एक साथ छापामारी की।
कार्रवाई के दौरान लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीआईडी टीम ने संतोष कुमार सिंह के मेदिनीनगर के हमीदगंज स्थित बीएन कॉलेज के पास स्थित आवास और नौडीहा बाजार स्थित पैतृक घर की तलाशी ली। वहीं, दूसरे आरोपित रविशंकर कुमार के मेदिनीनगर के बारालोटा स्थित आवास पर भी छापामारी कर जांच से जुड़े साक्ष्य जुटाए गए।

इस अभियान में सदर एसडीपीओ राजेश यादव, विश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीव कुमार एवं छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार के साथ सीआईडी की स्थानीय टीम शामिल रही। पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि छापामारी के दौरान लैपटॉप सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज मिले हैं।

अब सीआईडी इनकी जांच कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। यह कार्रवाई जेपीएससी गड़बड़ी मामले की जांच में एक महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है। जांच एजेंसियां जब्त सामग्री के आधार पर संभावित नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं।
खबरें और भी

झारखंड समेत कई राज्यों के 15 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
जेपीएससी मेधा घोटाले में झारखंड सहित दूसरे राज्यों से जुड़े 15 ठिकानों पर एक साथ छापामारी चल रही है। सीआईडी की टीम ने झारखंड के रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद आदि जिलों में एक साथ छापामारी शुरू की है।
सीआईडी की टीम जेपीएससी परीक्षा से संबंधित दलाल, परीक्षा संचालित करने वाली एजेंसी टीडीपीएल से जुड़े सभी ठिकानों पर छापामारी कर रही है। पिछले कई दिनों से चल रही सीआईडी की छानबीन में सभी ठिकानों के बारे में आई थी जानकारी, इसके बाद ही सीआईडी ने शुरू की है छापेमारी।
पूरी खबर पढ़े: झारखंड समेत कई राज्यों के 15 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी