Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पलामू में टला बड़ा हादसा, बस और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर, सभी सुरक्षित

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 05:50 PM (IST)

    सतबरवा थाना क्षेत्र के खामडीह में रजनीगंधा बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हुई, जिससे पिकअप क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन सभी लोग सुरक्षित रहे। ...और पढ़ें

    खामडीह में आमने-सामने की टक्कर से पिकअप क्षतिग्रस्त। जागरण

    खामडीह में आमने-सामने की टक्कर से पिकअप क्षतिग्रस्त। जागरण

    HighLights

    1. खामडीह में बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर।

    2. पिकअप क्षतिग्रस्त, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

    संवाद सूत्र, सतबरवा (पलामू)। थाना क्षेत्र के खामडीह में रविवार को रजनीगंधा बस और एक पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है और सभी लोग सुरक्षित बच गए।

    इससे एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। बताया जाता है कि दुर्घटना बस चालक द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस चालक अक्सर बाइक और छोटी गाड़ियों के बेहद करीब पहुंचकर तेज हार्न बजाते हैं, जिससे अन्य वाहन चालकों में घबराहट पैदा होती है और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

    ग्रामीणों ने ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही सतबरवा थाना के पुलिस पदाधिकारी अमित उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाना ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।