पलामू में पत्नी से विवाद के चलते बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस की जांच जारी
पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक बुजुर्ग इंद्रदेव महतो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार र ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान इंद्रदेव महतो के रूप में हुई है।
उनके पुत्र द्वारिका महतो ने बताया कि माता-पिता गांव के घर में अकेले रहते थे, जबकि वे लोग पुराने घर से करीब एक किलोमीटर दूर रहते हैं। मंगलवार की रात किसी बात को लेकर मां और पिता के बीच विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर इंद्रदेव महतो ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने लेस्लीगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
छतरपुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। छतरपुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मड़वा गांव निवासी कुंदन सिंह की पत्नी चंचल सिंह के रूप में हुई है।
खबरें और भी
घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के चाचा अरुण सिंह, जो बिहार के रोहतास जिला अंतर्गत कुशडिहरा गांव के निवासी हैं, ने बताया कि चंचल की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कुंदन सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर चंचल को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि चंचल छत से गिरकर घायल हो गई है। जब वे ससुराल पहुंचे तो उन्हें उसकी मौत की जानकारी दी गई।
मायके पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल (एमएमसीएच) में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।