Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के पलामू में खाना बनाने के दौरान फटा गैस सिलिंडर, दो झुलसे

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 11:23 PM (IST)

    पलामू के हुटार गांव में गुरुवार शाम घरेलू गैस सिलिंडर फटने से चार लोग झुलस गए, जिनमें दो गंभीर रूप से घायल हैं। 15 वर्षीय पोता खाना बना रहा था तभी आग ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर(पलामू)। पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हुटार गांव में गुरुवार की शाम को घरेलू गैस सिलिंडर में विस्फोट होने से चार लोग झुलस गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

    दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना में घर का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

    पानी और रेत की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश 

    जानकारी के अनुसार, हुटार गांव निवासी कृष्णा चंद्रवंशी अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने मेदिनीनगर गए हुए थे। इसी दौरान घर में उनका 15 वर्षीय पोता बृजभान कुमार मौजूद था। वह खाना बना रहा था, तभी अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग लगते ही बृजभान ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।

    सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सिलिंडर में लगी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीण पानी और रेत की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में तेज विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में ज्ञानी मोची, अरुण मोची समेत चार लोग आ गए।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    घटना में गंभीर रूप से जख्मी ज्ञानी मोची और अरुण मोची को इलाज के लिए तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अन्य दो घायलों को भी हल्की चोटें आई हैं।

    विस्फोट से कृष्णा चंद्रवंशी के घर के किचन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि घर के भीतर सीढ़ी के पास लगी एस्बेस्टस शीट भी उड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

    खबरें और भी

    रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गैस सिलेंडर विस्फोट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।