Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पलामू में मामूली विवाद में धारदार हथियार से दंपती पर हमला, 8 महीने के बच्चे की मौत

    By SachidanandEdited By: Piyush Pandey
    Updated: Fri, 03 Jul 2026 02:45 AM (IST)

    हैदरनगर के बिंदु बीघा गांव में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें धारदार हथियार से हमले में आठ माह के मासूम की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    अस्पताल में चल रहा इलाज। (जागरण)

    अस्पताल में चल रहा इलाज। (जागरण)

    HighLights

    1. हैदरनगर में मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप।

    2. धारदार हमले में आठ माह के मासूम की मौत।

    3. दंपती गंभीर रूप से घायल, आरोपी चितरंजन पासवान गिरफ्तार।

    संवाद सूत्र, हैदरनगर (पलामू)। हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिंदु बीघा गांव में गुरुवार को मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव के युवक चितरंजन पासवान ने धारदार हथियार से एक दंपती पर हमला कर दिया।

    हमले की चपेट में आने से आठ माह के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल दंपती दीपक पासवान और उनकी पत्नी कृपा देवी के साथ मासूम बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल, हुसैनाबाद पहुंचाया।

    वहां चिकित्सकों ने आठ माह के बच्चे को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दंपती को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच (सदर अस्पताल) रेफर कर दिया गया।

    घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मनान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चितरंजन पासवान को गिरफ्तार कर लिया।

    बच्चे की मौत

    थाना प्रभारी ने बताया कि मामूली बात पर हुए विवाद के बाद आरोपी ने धारदार हथियार से दंपती पर हमला कर दिया। इस दौरान उनकी गोद में मौजूद आठ माह का बच्चा भी हमले की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

    अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश रंजन ने बताया कि घायल दीपक पासवान की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

    यह भी पढ़ें- पलामू में 22 वर्षीय युवती का अधजला शव मिला, घटनास्थल से शराब की बोतल और चना बरामद