Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पलामू में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर; आरोपी की तलाश जारी

    Updated: Fri, 08 May 2026 12:14 PM (IST)

    पलामू के रेहला थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक दिनेश कुमार चंद्रवंशी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात अपराधियों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान रेहला निवासी दिनेश कुमार चंद्रवंशी (25) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार चंद्रवंशी गुरुवार रात अपने बगलगीर फुआ के घर किसी काम से गया था। इसी दौरान वह घर से बाहर निकलकर बाथरूम कर रहा था। तभी रेहला निवासी गुड्डू सोनी का पुत्र अनुज सोनी उर्फ भोलू वहां पहुंचा और अचानक दिनेश पर चाकू से हमला कर दिया।

    बताया जाता है कि आरोपी ने दिनेश को दो बार चाकू मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद स्वजनों ने तत्काल रेहला थाना पुलिस को सूचना दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के बावजूद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    इधर, मामले को लेकर रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- गोड्डा में नशे में धुत पति बना हैवान, गड़ासे से हमला कर पत्नी को मार डाला; खौफनाक मंजर देख सहम गए पतोहू और पोते

    यह भी पढ़ें- चतरा में लगातार दूसरे दिन खूनी रफ्तार: ट्रक ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को रौंदा, भड़के ग्रामीणों ने NH-22 किया जाम

    खबरें और भी