Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पलामू में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, धारा 163 प्रभावी

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    पलामू जिला प्रशासन ने आज आयोजित पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए धारा 163 लागू।

    2. 100 मीटर दायरे में भीड़, हथियार, लाउडस्पीकर प्रतिबंधित।

    3. मेदिनीनगर के 8 केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा के इंतजाम।

    संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा रविवार 12 जुलाई को आयोजित पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

    सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है।

    यह आदेश सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में प्रभावी रहेगा।निषेधाज्ञा के तहत परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में हथियार लेकर चलना, 5 या उससे अधिक लोगों का एकत्र होना, बिना अनुमति लाउडस्पीकर का उपयोग, परीक्षा में व्यवधान डालना और धरना-प्रदर्शन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

    परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास स्थित फोटोकॉपी दुकानों को भी बंद रखने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश परीक्षा कार्य में लगे पदाधिकारियों, कर्मियों, पुलिस बल व विधि-व्यवस्था में तैनात अधिकारियों पर लागू नहीं होगा।

    जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों से परीक्षा के सफल व शांतिपूर्ण संचालन में सहयोग करने की अपील की है।

    मालूम हो कि पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में परीक्षा का संचालन कुल 8 केंद्रों पर किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटरों के पक्ष में झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, आउटसोर्सिंग ट्रांसफर पर रोक