पलामू में सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
पलामू के पांकी थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय रोशन कुमार सोनी की मौत हो गई। वह सगालिम बाजार से लौटते समय अज्ञात बाइक से टकराकर गंभीर ...और पढ़ें
-1775635068973_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, मेदिनीनगर (पलामू)। पांकी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार, पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई गांव निवासी अशोक प्रसाद सोनी के पुत्र रोशन कुमार सोनी (22) मंगलवार की देर शाम आठ बजे बाइक से किसी काम से सगालिम बाजार गए थे। बाजार से घर लौटने के दौरान रास्ते में उनकी बाइक की टक्कर एक अन्य अज्ञात बाइक से हो गई।
टक्कर के बाद रोशन कुमार बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल रोशन को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी की एएसआई सुशीला टीयू व पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचे और स्वजनों से जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं। इधर, युवक की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
संवाद सूत्र, चैनपुर (पलामू)। जिले के शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक इन दिनों पागल कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन लोग इनके हमले का शिकार हो रहे हैं। घर के बाहर खेलने वाले बच्चों, बुजुर्गों के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले लोग भी सुरक्षित नहीं हैं। कई मामलों में बाइक सवारों को दौड़ाकर काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
खबरें और भी
इसी क्रम में कुत्ते के हमले का एक ताजा मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के खूंटार गांव से सामने आया है। गांव निवासी जयश्री दुबे की पत्नी अमरावती देवी (55) को एक पागल कुत्ते ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अमरावती देवी ने बताया कि वह घर के बाहर चापाकल के पास बैठकर कपड़े धो रही थीं। इसी दौरान अचानक एक कुत्ता वहां पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उन्हें काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ वर्ष पहले नगर निगम द्वारा आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाया गया था, लेकिन वह अब सुस्त पड़ गया है।
इसके कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में पागल कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। लोगों ने नगर निगम के साथ-साथ प्रखंड प्रशासन से मांग की है कि कुत्तों के आतंक से राहत दिलाने के लिए फिर से विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि आमजन सुरक्षित रह सकें।