Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होली पर पलामू में मातम: सड़क दुर्घटनाओं में सैप जवान सहित 2 की मौत; 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 12:27 PM (IST)

    झारखंड के पलामू जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पांकी में गुड्डू कुमार (32) की बाइक फिसलने से जान चली गई, जबकि सदर थाना ...और पढ़ें

    पलामू में सड़क दुर्घटनाएं। सांकेतिक फोटो

    पलामू में सड़क दुर्घटनाएं। सांकेतिक फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। झारखंड के पलामू जिले में अलग-अलग जगह दो सड़क दुर्घटनाएं हुईं। जिसमें एक सैप जवान और एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

    पांकी थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी राजकुमार साव के पुत्र गुड्डू कुमार (32) की मंगलवार देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल गुड्डू को पहले पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

    हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

    बताया जाता है कि गुड्डू कुमार मंगलवार की रात अपने गांव में बाइक से घूम रहा था। इसी दौरान दुब गांव स्थित गमहेल स्थान के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पदाधिकारी व जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    सड़क दुर्घटना में सैप जवान की मौत

    सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में मंगलवार रात सड़क दुर्घटना में सैप जवान मनोज पांडेय (52) की मौत हो गई। वह सदर प्रखंड के बड़कागांव के निवासी थे।
    बताया जाता है कि सेना से सेवानिवृत्ति के बाद वे सैप जवान के रूप में झारखंड विधानसभा में अपनी सेवा दे रहे थे।

    जानकारी के अनुसार, गांव में होली के अवसर पर आयोजित अखंड कीर्तन में शामिल होकर वे मेदिनीनगर लौट रहे थे। इसी दौरान पांकी–मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर पोखराहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल चौक के समीप हादसा हो गया।

    आशंका जताई जा रही है कि वहां बने नए ब्रेकर पर उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वे अपनी बुलेट सहित सड़क पर गिर पड़े। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर उन पर पड़ी तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

    खबरें और भी

    इसके बाद पुलिस ने स्वजनों से संपर्क कर उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

    मृतक अपने पीछे दो बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। स्वजनों ने बताया कि बीते वर्ष ही उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी की थी। घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

    यह भी पढ़ें- झारखंड: पूर्व केंद्रीय मंत्री के बॉडीगार्ड रह चुके रिटायर्ड ASI पर ACB का शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत

    यह भी पढ़ें- हेमंत सोरेन हुए एक्टिव: गल्फ देशों के हालात पर नजर, जारी किए हेल्पलाइन नंबर