Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हेमंत सोरेन हुए एक्टिव: गल्फ देशों के हालात पर नजर, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 09:02 AM (IST)

    ईरान-इजराइल संघर्ष के कारण मध्य-पूर्व में फंसे झारखंडवासियों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की ...और पढ़ें

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। फाइल फोटो

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, रांची। ईरान और इजराइल की जंग ने पूरे मध्य-पूर्व क्षेत्र (Gulf Countries) को अपनी जद में ले लिया है। जिससे वहां रह रहे भारतीयों को अपनी चिंता सता रही है। प्रवासी भारतीयों की वतन वापसी के लिए विदेश मंत्रालय लगातार काम कर रही है। इस बीच झारखंड सरकार ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मिडिल ईस्ट में फैली अशांति को लेकर चिंता जताई है और वहां रह रहे झारखंड के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी लोगों की वतन वापसी के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

    सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की अपील

    हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर लिखा, "Gulf region में तेजी से बदल रहे हालात अत्यंत चिंता का विषय है। वहां रह रहे सभी झारखंडवासियों समेत देश के लोगों से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें, देश आपके साथ है।"

    उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi और विदेश मंत्री S Jaishankar से अनुरोध करते हुए कहा कि इस गंभीर परिस्थिति में जो भी भारतीय स्वयं को असुरक्षित या फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं, उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की कृपा करें।

    खबरें और भी

    CM सोरेन ने कहा कि विशेष रूप से झारखंड के जो लोग गल्फ के देशों में रह रहे हैं, उन सभी से मैं अपील करता हूं कि किसी भी परेशानी में झारखंड राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के नंबरों पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि सरकार हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और अपने लोगों के साथ खड़ी है।

    झारखंड राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के नंबर

    1.हेल्पलाइन नंबर (टोल फ्री): 1800-3456-526
    2.हेल्पलाइन नंबर (लैंडलाइन): 0651-2480083, 0651-2481188, 0651-2480058
    3.हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर: 9470132591, 9431336472, 9431336398, 9431336427, 9431336432

     

    यह भी पढ़ें- मिलावट पर एक्शन: होली से पहले रांची में ताबड़तोड़ छापामारी, जांच के लिए भेजे गए पनीर और मिठाइयों के सैंपल 

    यह भी पढ़ें- रांची में होली-ईद पर विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक