Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पलामू ट्रेजरी जांच में गड़बड़ी के साक्ष्य नहीं, संदिग्ध खातों को मिली क्लीनचिट

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 01:36 PM (IST)

    पलामू कोषागार में कथित गड़बड़ी की उच्च-स्तरीय जांच में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले। वित्त विभाग द्वारा संदिग्ध बताए गए सात खातों को क्लीनचिट मिल गई है। ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू कोषागार (ट्रेजरी) में कथित गड़बड़ी की जांच में अब तक कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। वित्त विभाग द्वारा जिन खातों पर संदेह जताया गया था, उन्हें हाई लेवल जांच में क्लीनचिट मिल गई है।

    जानकारी के अनुसार, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार सुबह से देर शाम तक कोषागार और पुलिस कार्यालय में गहन जांच की। टीम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) प्रीति किस्कू, कोषागार पदाधिकारी सोमरा भगत, एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी व एनडीसी नीरज कुमार शामिल थे।

    उपायुक्त समीरा एस ने बताया कि जांच के दौरान सात खातों की विशेष रूप से पड़ताल की गई, जिन पर पहले संदेह व्यक्त किया गया था। ये सभी खाते शहीद व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से जुड़े हुए बताए गए थे।

    जांच में किसी भी प्रकार के अतिरिक्त भुगतान या वित्तीय अनियमितता का मामला सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है और फिलहाल किसी भी तरह की गड़बड़ी की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, मामले की निगरानी आगे भी जारी रहेगी।

    खबरें और भी

    जांच की मुख्य बातें

    • वित्त विभाग ने सात खातों पर जताया था संदेह
    • हाई लेवल टीम ने दिनभर की गहन जांच की
    • कोषागार व पुलिस कार्यालय में हुई पड़ताल
    • सभी संदिग्ध खाते शहीद व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से जुड़े
    • अतिरिक्त भुगतान या गड़बड़ी का नहीं मिला कोई साक्ष्य
    • फिलहाल सभी खातों को क्लीनचिट

    यह भी पढ़ें- Bokaro Treasury Scam: वित्त विभाग की टीम ने एसपी कार्यालय और ट्रेजरी का किया निरीक्षण

    यह भी पढ़ें- देवरिया घाघरा नदी में फंसी कंबाइन को ग्रामीणों ने निकाला, 10 ट्रैक्टरों से चला 'ऑपरेशन रेस्क्यू'