पलामू में 20 वर्षीय युवती ने तनाव में खाया जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; कुछ महीने पहले हुआ था तलाक
पलामू में 20 वर्षीय पूजा कुमारी ने मानसिक तनाव के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तलाक के बाद मायके में रह रही पूजा ने ...और पढ़ें

पूजा कुमारी ने मानसिक तनाव में जहरीला पदार्थ खाया।
HighLights
पूजा कुमारी ने मानसिक तनाव में जहरीला पदार्थ खाया।
तलाक के बाद मायके में रह रही थी 20 वर्षीय युवती।
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। जिले के पाटन थाना क्षेत्र के मुरमा कला गांव निवासी सरेश भुइया की 20 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी की जहरीला पदार्थ सेवन करने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया गया कि पूजा का विवाह कुछ वर्ष पहले पाटन क्षेत्र के एक युवक से हुआ था, लेकिन शादी के कुछ माह बाद दोनों के बीच विवाद होने पर पति ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद वह मायके में रह रही थी और मानसिक तनाव से गुजर रही थी।
स्वजनों के अनुसार, बुधवार शाम पूजा ने तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने स्वजन उसे तत्काल पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रात करीब 10 बजे बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार सुबह करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और जवान महेंद्र कुमार, विकास कुमार अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने स्वजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें- पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत, मवेशी चरा रहे 5 लोग झुलसे
यह भी पढ़ें- पलामू टाइगर रिजर्व में अब बिना गाइड पर्यटकों के प्रवेश पर रोक, किला में बाइक की एंट्री पर लगा बैन
यह भी पढ़ें- पलामू के चियांकी में पत्थरों की बारिश, हाईवे निर्माण को लेकर पुलिस-ग्रामीणों में हिंसक झड़प