Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    7 साल बाद खुला 'अपहरण' का राज, पति की चार शादियां... भोपाल में मिली पलामू की महिला ने बताई घर छोड़ने की असली वजह

    By SACHIDANANDEdited By: Mansi Kumari
    Updated: Fri, 17 Jul 2026 05:15 PM (IST)

    पलामू में सात साल पहले अपहृत बताई गई महिला भोपाल में मिली, जिसने खुलासा किया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था बल्कि पति की मारपीट से तंग आकर वह घर छोड़कर गई ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड इमेज।

    एआई जेनरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. सात साल बाद भोपाल में मिली 'अपहृत' महिला।

    2. पति की मारपीट से तंग आकर घर छोड़ा था।

    संवाद सूत्र, उंटारी रोड (पलामू)। पलामू का सात साल पुराना एक मामला एक बार फिर चर्चा में है। वर्षों से लंबित इस केस में पुलिस की ताजा कार्रवाई के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है। विशेष टीम की पड़ताल और दूसरे राज्य तक पहुंची खोजबीन के बाद ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिन्होंने पूरे मामले को नए सिरे से देखने की जरुरत पैदा कर दी है।

    क्या पूरा मामला?

    वर्ष 2019 में अपहृत बताकर दर्ज कराई गई महिला को पलामू पुलिस ने मध्यप्रदेश के भोपाल से बरामद किया है। महिला ने खुलासा किया है कि उसका अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि पति की मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर वह घर छोड़कर चली गई थी। इतना ही नहीं, उसने पति की चार शादियां होने का दावा करते हुए उसके साथ रहने से भी इनकार कर दिया है।

    महिला के पति प्रकाश ने वर्ष 2019 में गांव के तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस के सामने महिला की तलाश बड़ी चुनौती बनी हुई थी। इस बीच, जिन लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया गया था, वे गांव में सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे थे।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए बिश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और विभिन्न पहलुओं पर गहन जांच के बाद पुलिस को सूचना मिली कि महिला भोपाल के बेरखेड़ी इलाके में रह रही है। इसके बाद पलामू पुलिस की टीम भोपाल पहुंची और महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया।

    खबरें और भी

    पुलिस को दिए लिखित बयान में महिला ने बताया कि उसका पति शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी उसके साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद वह घर के पास स्थित बैंगन के खेत में छिप गई थी। अगले दिन वह ट्रेन पकड़कर भोपाल चली गई और वहीं रहकर अपने बच्चों का पालन-पोषण करने लगी।

    महिला ने यह भी बताया कि उसके पति ने चार शादियां की हैं, जिनमें से दो पत्नियां बिहार में रहती हैं। उसने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। बिश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल ने महिला की बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि उसे भोपाल से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। पुलिस महिला के बयान के आधार पर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।