Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पलामू में खिलौना पिस्तौल के दम पर लूटपाट का मामला, तीन बदमाश गिरफ्तार

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 05:01 PM (GMT+05:30)

    रामगढ़ पुलिस ने खिलौना पिस्तौल के दम पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस ने लूटी गई बाइक, मोबाइल, घटना म ...और पढ़ें

    जानकारी देते थाना प्रभारी व पीछे खड़े आरोपित।

    जानकारी देते थाना प्रभारी व पीछे खड़े आरोपित।

    HighLights

    1. रामगढ़ पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया।

    2. खिलौना पिस्तौल के दम पर लूटपाट की घटना।

    संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। जिले के रामगढ़ थाना पुलिस ने खिलौना (फाइबर) पिस्टल के सहारे लूटपाट करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

    गिरफ्तार आरोपितों में रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी (धोबी टोला) निवासी अक्षय कुमार रजक (22), चंदन कुमार (23) और अंकुर कुमार (20) शामिल हैं।

    थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने बताया कि 22 जून की शाम बेनीडीह के कबरा बथान निवासी सूरजदेव भुइयां से तिनकोनिया मोड़ के पास मारपीट कर बाइक और मोबाइल लूट लिया गया था।

    इस मामले में रामगढ़ थाना कांड संख्या 21/26 दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की गई। पहले चंदन कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद की गई।

    उसकी निशानदेही पर अन्य दो आरोपितों को भी गिरफ्तार कर चैनपुर थाना क्षेत्र के भड़गांव से लूटी गई बाइक बरामद कर ली गई।

    पुलिस ने आरोपितों के पास से लूटी गई बाइक, मोबाइल, घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक, वारदात में इस्तेमाल की गई खिलौना पिस्टल, चार मोबाइल फोन, लूटी गई बाइक का नंबर प्लेट, दोनों रियर व्यू मिरर तथा बाइक के पुर्जे खोलने में प्रयुक्त प्लास, स्क्रूड्राइवर और दो रिंच बरामद किए हैं।

    छापेमारी दल में थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह, एसआई उदीप कुमार बाघवार, शिवशंकर प्रसाद व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।