विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मंडल डैम नहीं बनने पर...', राकेश टिकैत ने झारखंड दौरे पर भरी हुंकार; सरकार को दे डाली ये चेतावनी

By Murtaja Amir Edited By: Shashank Shekhar
Published: Sun, 21 Jan 2024 02:38 PM (IST)

किसान नेता राकेश टिकैत झारखंड के पलामू पहुंचे। यहां झारखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर इंदर सिंह नामधारी से जमुने स्थित ...और पढ़ें

'मंडल डैम नहीं बनने पर...', राकेश टिकैत ने झारखंड दौरे पर भरी हुंकार;
'मंडल डैम नहीं बनने पर...', राकेश टिकैत ने झारखंड दौरे पर भरी हुंकार;

HighLights

  1. किसानों से 14 फरवरी को देशव्यापी बंद को सफल बनाने की अपील
  2. किसान नेता राकेश टिकैत ने इंदर सिंह नामधारी से की मुलाकात

जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू प्रमंडल के दौरे पर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि वह मंडल डैम को लेकर आवाज उठाएंगे। इसके बाद भी डैम नहीं बना तो वह आंदोलन कर इसे राष्ट्रीय मुद्दा बनाएंगे।

राकेश टिकैत ने झारखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर इंदर सिंह नामधारी से यहां जमुने स्थित एमडीएन गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में मुलाकात की। इस दौरान राकेश टिकैत ने पूर्व स्पीकर का कुशल क्षेम पूछा। दोनों के बीच मंडल डैम को लेकर बातचीत हुई।

डैम के अधूरे कार्यों को पूरा करने की मांग

पूर्व स्पीकर नामधारी ने उन्हें बताया कि डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र में भंडरिया आता है। इस क्षेत्र के विधायक होने के दौरान उन्होंने कई मर्तबा डैम के अधूरे कार्यों को पूरा करने की मांग उठाई। चतरा सांसद रहते हुए उन्होंने लोकसभा में भी इस मुद्दे को उठाया।

पांच जनवरी 2019 को मंडल डैम के अधूरे कार्य को पूरा करने का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया तो पलामू प्रमंडल के लोगों में उम्मीद जगी कि अब कार्य पूरा हो जाएगा। बावजूद मंडल डैम का कार्य नहीं होने से लोगों की उम्मीदें भी खत्म हो गई।

मंडल डैम के विस्थापितों की समस्या का समाधान हो

पूर्व स्पीकर ने उन्हें अपने जीवन पर लिखित पुस्तक ' सिख नेता की दास्तान ' बतौर उपहार प्रदान किया। मौके पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि मंडल डैम के अधूरे कार्य का शिलान्यास 5 जनवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। कायदे से अब तक मंडल डैम का कार्य पूरा हो जाना चाहिए था।

कुछ भी कार्य नहीं हुआ। इतना ही नहीं, मंडल डैम के विस्थापितों की समस्या का समाधान होना चाहिए। सरकारों को इसके लिए फंड जारी करना चाहिए। कहा कि मंडल डैम निहायत की जरूरी है। इस डैम के बन जाने से झारखंड-बिहार के किसानों को फायदा होगा। मंडल डैम को लेकर वह आवाज उठाएंगे। इसके लिए आंदोलन कर इसे राष्ट्रीय मुद्दा बनाएंगे।

उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर 14 फरवरी को देशव्यापी बंद का आयोजन किया गया है। इसको सफल बनाने में पलामू प्रमंडल के किसान सहयोग करें।

ये भी पढ़ें: झारखंड में बंद होने जा रहे 55 स्कूल? शिक्षा विभाग का आ गया सख्त ऑर्डर, अगर समय पर ये काम पूरा नहीं हुआ तो...

ये भी पढ़ें: झारखंड में ED की कार्रवाई से आदिवासी समाज में उबाल, दे डाली सख्त चेतावनी; बोले- जांच एजेंसी का रवैया यही रहा तो...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।