Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: झारखंड में NDA को झटके पर झटका, एक और नेता ने छोड़ दिया साथ

    Updated: Sun, 13 Apr 2025 09:15 PM (GMT+05:30)

    Jharkhand Politics झारखंड में एनडीए गठबंधन को झटके पर झटका लग रहा है। वक्फ संशोधन कानून पर भाजपा के समर्थन के बाद आजसू में विरोध हो रहा है। आजसू के जि ...और पढ़ें

    खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
    खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    HighLights

    1. आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

    संवाद सूत्र, रामगढ़। झारखंड में इन दिनों एनडीए को झटके पर झटका मिल रहा है। एनडीए गठबंधन के कई नेता इन दिनों एनडीए का साथ छोड़ रहे हैं।

    वक्फ संशोधन कानून पर भाजपा का नीतिगत साथ देने के बाद आजसू पार्टी के भीतर विरोध के स्वर तेज हो रहे हैं। आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने वक्फ संशोधन कानून का समर्थन करने पर दल के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है।

    उनका कहना है कि आजसू पार्टी को इसपर सही स्टैंड रखना चाहिए। यह अल्पसंख्यकों के हितों के विरुद्ध है।वहीं शनिवार को भी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा था।  

    जब लोहरदगा के पूर्व विधायक और आजसू के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत शनिवार को जेएमएम में शामिल हो गईं थी।

    जिला उपाध्यक्ष ने छोड़ा पार्टी का दामन

    वहीं आज आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद ने आजसू पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं जिला उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी को भेज दिया है।

    इसमें उन्होंने कहा कि यह निर्णय उनके लिए आसान नहीं था। वह पिछले 20-22 वर्षाें से समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आ रहे हैं।

    केंद्र सरकार द्वारा सदन में प्रस्तुत वक्फ बोर्ड के मामले में भाजपा के निर्णय को आजसू पार्टी के द्वारा समर्थन देने से वे आहत हैं और इसीलिए वे अपना इस्तीफा दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें-

    Jharkhand: झारखंड में चौतरफा चुनौतियों से घिरे BJP के सहयोगी सुदेश, AJSU की अंदरूनी कलह से गहराया संकट!

    Jharkhand: वक्फ कानून के बाद झारखंड में NDA को बड़ा झटका, हेमंत की पार्टी में शामिल हुईं बड़ी महिला नेता