'भरत तिवारी की हत्या पुलिसिया जुल्म का नंगा उदाहरण, दोषियों पर होगी कार्रवाई', रजरप्पा पहुंचे अश्विनी चौबे बोले
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने रजरप्पा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भरत तिवारी हत्याकांड को पुलिसिया जुल्म का नंगा उदाहरण बताया। ...और पढ़ें

रजरप्पा पहुंचे अश्विनी चौबे बोले
HighLights
अश्विनी चौबे ने रजरप्पा मंदिर में की पूजा-अर्चना।
भरत तिवारी हत्याकांड को बताया पुलिसिया जुल्म का उदाहरण।
दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग।
संवाद सहयोगी, रामगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी चौबे सोमवार को रजरप्पा मंदिर पहुंचे। इस क्रम में रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर में पूजा अर्चना की। बाद में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व केंद्रीय कहा कि मां के दरबार में में आने से असीम शांति मिलती है। जब कभी भी माता का बुलावा आता है। वे यहां माता के दर्शन को चले आते हैं।
माता के दरबार में दोनों नदियों का संगम देखने के बाद अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। आज माता से समस्त लोक के कल्याण की प्रार्थना की।
पुलिसिया जुल्म का नंगा उदाहरण भरत तिवारी की हत्या
भरत तिवारी प्रकरण में पूछे जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि पुलिसिया जुल्म का नंगा उदाहरण भरत तिवारी की हत्या है। राज्य सरकार इसक मामले में काफी जागरूक है। जल्द ही लोगों के सामने इसका परिणाम आएगा और जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ सरकारी उचित कार्रवाई करेगी।
हमने सरकार से मांग भी की है कि निर्धारित समय सीमा में जांच रिपोर्ट आनी चाहिए। पुलिस ने जो अपराध किया है, वह कहीं से क्षम्य नहीं है। हिंसा का समाज के अंदर कहीं स्थान नहीं है और हिंसा से समस्या का समाधन नहीं हो सकता है।
पुलिस के द्वारा गोली मारना गलत
यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण व दुखद है। कम उम्र में एक बालक काे पुलिस के द्वारा गोली मारना गलत है। मृतक के परिवान को न्याय मिलनी चाहिए। वह लड़ाई भी पिछड़े दलितों के लिए लड़ रहा था। इस लिहाज से सरकार को उस व्यवस्था को भी ठीक करने की आवश्यकता है।
खबरें और भी
उसने 70 पिछड़े, दलित परिवार के लोगों के लिए अपनी हनुमान जी का लाकेट को बेच दी। बाढ़ के कारण आए लोगों की मदद में जुट गया। खुले आसमान के नीचे रह रहे लोगों से भी उन्होंने बात की है। उनका कहना है कि उनके लिए अब कौन लड़ेगा, उसका कोई दोष नहीं था, चार दिन पहले दो हैंडपंप से पानी को देख एसडीओ को फोन लगाया और इसकी जानकारी दी।
निष्पक्ष जांच सरकार कराएगी
कहा कि आप लोग आरओ का पानी पीजियेगा यहां पिछड़े दलित समाज के लोग गंदा पानी। उसने इन लोगों के लिए बेहतर रहने खाने की व्यवस्था की मांग उठाई थी। इसका प्रतिफल उसे अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ी।
एक सवाल के जवाब में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि सरकार तो बेहतर कार्य कर रही है। पुलिस प्रशासन ने जो किया है, और जो लोग इसमें संलिप्त हैं, सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच सरकार कराएगी। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उनके साथ भाजपा नेता नरेंद्र कुमार पाठक, विजय चौबे, मुकेश कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल थे।