बरकाकाना में 33 केवी लाइन में मरम्मत कार्य आज, 4 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
बरकाकाना में 33 केवी विद्युत लाइन के मरम्मत कार्य के कारण आज सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे बरकाकाना, घुटूवा सहित आसपास ...और पढ़ें

बरकाकाना में 33 केवी लाइन में मरम्मत कार्य आज
HighLights
बरकाकाना में 33 केवी लाइन मरम्मत से 4 घंटे बिजली बाधित।
सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कई क्षेत्रों में आपूर्ति ठप।
हुटाप गांव में ट्रांसफार्मर गिरने से बाधित बिजली आज शाम तक बहाल।
संवाद सूत्र, बरकाकाना (रामगढ़)। 33 केवी विद्युत लाइन में मरम्मति कार्य किए जाने के कारण 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बरकाकाना एवं 33/11 केवी हेहल उपकेंद्र से आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बरकाकाना, घुटूवा, दुर्गी, पोचरा, तेलियातू, पीरी, छोटकाकाना सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता रोहितास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मरम्मति कार्य को लेकर निर्धारित समय में विद्युत सेवा बाधित रहेगी, जिसके बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
खलारी के हुटाप गांव में शाम तक होगी बिजली बहाल
खलारी प्रखंड अंतर्गत हुटाप गांव में गुरुवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यह आश्वासन सहायक विद्युत अभियंता, मांडर ने दिया है। ज्ञात हो कि हुटाप देवी मंदिर से हुटाप गांव जाने वाले मार्ग में लगा जेबीवीएनएल का 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर विगत 27 मार्च को आए तेज आंधी-तूफान में पोल सहित जमीन पर गिर पड़ा था।
इसके बाद से आसपास के इलाके में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना बिजली विभाग को दे दी गई थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
बिजली नहीं रहने से लोगों को दैनिक कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लिया गया है और विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।