Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Jodo Nyay Yatra: रामगढ़ में खुली जीप में निकली राहुल गांधी की न्‍याय यात्रा, तस्‍वीरों में देखें इसकी झलकियां

    Updated: Mon, 05 Feb 2024 10:50 AM (IST)

    Bharat Jodo Nyay Yatra रामगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्‍याय यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों ने जमकर उनका स्‍वागत किया। बच्‍चों ने भी खूब प् ...और पढ़ें

    रामगढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा निकली।
    रामगढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा निकली।

    जागरण संवाददाता, रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ में सोमवार की सुबह करीब 8:15 बजे राहुल गांधी की न्याय यात्रा निकली। शहर के बाजार टांड़ स्थित सिधो कान्हो स्टेडियम में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार की सुबह खुली जीप में सवार राहुल गांधी शहर के बाजार टाड़, गोला रोड, गांधी चौक, मेनरोड होते हुए रांची इरबा की ओर रवाना हुए।

    राहुल गांधी ने बच्‍चों के साथ की बातें

    इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। गांधी चौक के समीप स्कूली बच्चे काफी देर से गुलाब फूल लिए उनका इंतजार कर रहे थे। राहुल ने भी बच्चों को निराश नहीं किया। अपनी जीप में बैठाकर उनके साथ काफी बातें की। बच्चे भी राहुल गांधी के साथ काफी उत्साहित दिख रहे थे।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को झारखंड के धनबाद, बोकारो और रामगढ़ में न्याय यात्रा के क्रम में कईसभाओं को संबोधित किया। इस क्रम में उन्होंने जहां भाजपा और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया, वहीं आदिवासियों और गरीबों के उत्थान को लेकर भी लोगों से वादे किए।

    कांग्रेस ही दिला सकती है आदिवासियों को हक: राहुल गांधी

    उन्होंने कहा कि आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा केवल कांग्रेस कर सकती है। केंद्र सरकार पब्लिक सेक्टर निजी हाथों में सौंप रही है। दलितों व आदिवासियों के अधिकारों को छीन रही है। बोकारो स्टील फैक्ट्री प्लांट को भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है। चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने को केंद्र सरकार यह कर रही है।

    खबरें और भी

    कोयला मजदूरों से मिले

    बोकारो में यात्रा के दौरान गोधर में राहुल ने कोयला मजदूरों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानने की कोशिश की। राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन काल में पेसा और जमीन अधिग्रहण कानून बनाया। वादा किया कि उनकी सरकार बनी तो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की 24 घंटे गारंटी रहेगी।

    आरएसएस और भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही। इस नफरत के बाजार में कांग्रेस ने मोहब्बत की दुकान खोली है। हमने लोगों को न्याय दिलाने के लिए ही भारत जोड़ो यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है। राहुल ने कहा कि जीएसटी व नोटबंदी से बेरोजगारी बढ़ी है। साथ ही कहा कि भाजपा ने युवाओं का भविष्य खराब कर दिया है।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Floor Test: विधानसभा में चंपई सोरेन के सामने क्या है बड़ी चुनौती? सदन में आज ये दो विधायक नहीं रहेंगे मौजूद, क्या होगा असर

    यह भी पढ़ें: '...भगवान राम की शरण में जाएं', जब राहुल के सामने PM मोदी की होने लगी जय-जयकार, फिर इस नेता ने संभाला मोर्चा