शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण कर भावुक हुए CM हेमंत, बोले- इतिहास में अमर रहेगा दिशोम गुरु का बलिदान
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ के नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान वे भावुक हुए और ...और पढ़ें
HighLights
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण किया।
शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।
युवाओं को गुरुजी के संघर्ष से प्रेरणा लेने का संदेश।
संवाद सूत्र, बरलंगा (रामगढ़)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने मंगलवार को नेमरा (गोला) के लुकैयाटांड़ में पूर्व मुख्यमंत्री व दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। दिशोम गुरु शिबू साेरेने की प्रथम पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने उनके आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
अपने दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देने के दौरान हेमंत सोरेन काफी भावुक हो गए। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ने कहा कि उनके दादा सोबरन सोरेन एक शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता थे, जिन्होंने आदिवासियों के शोषण और महाजनी प्रथा के खिलाफ बिगुल फूंका था।

उन्होंने आगे कहा कि इसी लुकैयाटांड़ में महाजनों और सूदखोरों ने उनके विरोध से नाराज होकर उनकी हत्या कर दी थी। इस बलिदान के बाद उनके बेटे दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने गरीबों और आदिवासियों के हक-अधिकारों के लिए लंबा आंदोलन किया। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा।
उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य बनाने के लिए काफी संघर्ष व आंदोलन किया। आज गुरुजी शिबू सोरेन हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हम सबको विशेषकर युवा पीढ़ियों को उनके संघर्ष, सादगी, बलिदान को अपनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि दिशोम गुरुजी हमेशा हमेशा के लिए याद किए जाते रहेंगे। इतिहास के पन्नों पर दिशोम गुरुजी शिबू की संघर्ष व बलिदान काे याद किया जाता रहेगा।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री के साथ-साथ उनकी पत्नी व गांडेय के विधायक कल्पना सोरेन, राज्य के मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, संजय यादव, राज्य सभा सदस्य सदस्य महुआ माजी, रामगढ़ विधायक ममता देवी, विधायक अमित महतो, विधायक उमाकांत रजक सहित कई विधायक व अन्य गणमान्य लोगों ने दिशोम गुरु शिबू साेरेने की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
खबरें और भी
मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन अपराह्न करीब दो बजे हेलीकाप्टर से सभा स्थल पहुंचे। शिबू सोरेन के प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर लुकैयाटांड़, नेमरा में विकास मेला सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इसमें लाभुकाें के बीच मुख्यमंत्री द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपतियों का वितरण किया जाएगा।
गुरुजी के प्रथम पुण्यतिथि व आदमकद प्रतिमा का अनावरण सह श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में राज्य के सभी जिलों से लोग पहुंचे हैं।