रामगढ़ में डायन-बिसाही के संदेह में घर में सो रही वृद्धा पर टांगी से जानलेवा हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार
झारखंड के रामगढ़ जिले के गिद्दी में अंधविश्वास के चलते 75 वर्षीय वृद्धा पानो देवी पर टांगी से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने आरोपी विकास टुडू को गिरफ ...और पढ़ें

घायल वृद्धा पानो देवी को वाहन से इलाज के लिए अस्पताल ले जाते परिजन।
HighLights
आरोपी विकास टुडू ने टांगी से किया जानलेवा प्रहार।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, अंधविश्वास की जांच जारी।
सोते समय अचानक किया हमला
ग्रामीणों की तत्परता से बची जान
ग्रामीणों की तत्परता से बची जान
पुलिस की कार्रवाई और आरोपी का विचित्र व्यवहार
घायल महिला के पुत्र प्रेम प्रसाद टुडू ने गिद्दी थाना में लिखित आवेदन देकर विकास टुडू पर डायन का आरोप लगाकर हमला करने की शिकायत दर्ज कराई है। सूचना मिलते ही सअनि चंदन उरांव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की।
पुलिस ने आरोपी विकास टुडू को उस टांगी के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जिससे हमला किया गया था। आरोपी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि विकास मिर्गी का मरीज है और सोमवार रात उसे दौरा पड़ा था। गिरफ्तारी के वक्त भी युवक अजीबोगरीब हरकतें कर रहा था।
सामाजिक सरोकार और जांच
इस घटना के बाद असनागढ़ा गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। ग्रामीणों के बीच अंधविश्वास और इस हिंसक कृत्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गिद्दी थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच हर पहलू (अंधविश्वास और मानसिक स्थिति) से की जा रही है।