इंस्टाग्राम दोस्ती बनी आफत: फिल्म दिखाने के बहाने हजारीबाग ले जाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी रितिक सिंह गिरफ्तार
रामगढ़ की एक युवती ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद हजारीबाग ले जाकर दुष्कर्म और बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आ ...और पढ़ें

रामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
HighLights
इंस्टाग्राम दोस्ती के बहाने युवती को हजारीबाग ले गया।
आरोपी रितिक सिंह ने युवती से दुष्कर्म कर बंधक बनाया।
जागरण संवाददाता, रामगढ़। इंस्टाग्राम में दोस्ती कर फिल्म दिखाने के बहाने एक युवती को हजारीबाग ले जाकर जबरन दुष्कर्म करने के बाद बंधक बनाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को पीड़िता ने रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक कोर्रा हजारीबाग निवासी युवक रितिक सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है। पीड़िता ने दर्ज प्राथमिकी में कहा कि रितिक सिंह नामक युवक से तीन महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती हुई थी।
पांच जुलाई की दोपहर करीब दो बजे रितिक सिंह ने फोन कर रामगढ़ के राजीव सिनेमा हाल में फिल्म दिखाने का प्रलोभन देकर उसे रामगढ़ जेल मोड़ बुलाया। वहां कार में पहले से एक अन्य दो युवक भी बैठा था। रितिक ने उसे अपने पास बैठाकर हजारीबाग ले गया।
प्राथमिकी में पीड़िता का आरोप है कि हजारीबाग स्थित तीन नंबर टीओपी(अमृतनगर) के एक भाड़े के मकान में उसे बंधक बनाकर रखा। उसका मोबाइल छीन लिया गया और किसी से बात नहीं करने दी गई, फिर छह जुलाई को रितिक ने उसके घर पर मोबाइल से फोन कराकर मां से बात कराई।
खबरें और भी
विरोध करने पर उसके साथ लगातार मारपीट की गई, जान से मारने की धमकी दी गई और जबरन लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसका गला दबाकर हत्या का भी प्रयास किया। पीड़िता ने प्राथमिकी में बताया कि 12 जुलाई की रात करीब 10 बजे मकान मालिक से फोन मांगकर पीड़िता ने मां को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हजारीबाग से बरामद कर उसके स्वजनों को सौंपा। इस संबंध में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।
आरोपित रितिक सिंह को हजारीबाग के कोर्रा से छापेमारी कर गिरफ़्तार किया गया है। घटना में शामिल अन्य दो युवकों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।