Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में 9 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का रास्ता साफ, 5 जिलों के 61 कॉलेजों में शुरू हुई तैयारी

    Updated: Fri, 08 May 2026 04:01 PM (IST)

    विनोबा भावे विश्वविद्यालय में नौ साल बाद छात्र संघ चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। कुलपति ने डॉ. केके गुप्ता को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है, ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated Image)

    प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    दिलीप कुमार सिंह, रामगढ़। लोकतंत्र के सबसे छोटे प्रारूप का छात्र संघ चुनाव को लेकर नौ साल बाद चुनाव कराए जाने को लेकर रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। चुनाव हाेते ही छात्र संघ को विभिन्न कॉलेज व यूनिवर्सिटी में नौ साल बाद नए छात्र नेता भी मिल जाएगा।

    इधर स्टूडेंट यूनियन के चुनाव को लेकर विनाेबा भावे विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. इंद्र भूषण शर्मा ने विभावि के ज्योलाजी डिपार्टमेंट के एसचओडी डॉ. केके गुप्ता को आगामी दो चरणों के छात्र संघ चुनाव 2026 के चीफ रिटर्निंग आफिसर नियुक्त कर दिया है।

    इनके साथ तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दिया है। चीफ रिटर्निंग आफिसर केके गुप्ता के नेतृत्व में छात्र संघ चुनाव संपन्न कराया जाएगा। अब चुनाव को लेकर कभी भी चीफ रिटर्निंग आफिसर की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

    इधर चुनाव होने की सूचना के बाद छात्र संगठनों सहित छात्रों में उत्साह के साथ नई ऊर्जा संचार देखने को मिल रहा है। बताते चले की अंतिम बार वर्ष 2018 में छात्र संघ का चुनाव हुआ था। उसके बाद से चुनाव नही कराया जा सका था। जिससे छात्रों व छात्र संगठन के बीच काफी निराशा उत्पन्न हो गई थी।

    खबरें और भी

    इस बीच छात्र संघ चुनाव में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने की उम्मीद पाले बड़ी संख्या में छात्रों का समूह पास आउट कर कालेजों से निकलता चला गया। साथ ही, छात्र संघ चुनाव में अपनी सहभागिता निभाने की आस उनकी धरी की धरी रह गई।

    इसी कारण कालेजों में छात्र संघ का अस्तित्व भी समाप्त होता चला गया और छात्रों की समस्याएं बढ़ती चली गई। जबकि छात्र संघ का चुनाव लिंगदोह कमेटी के गाइडलाइन में हाेता है। इस कमेटी के अनुसार हर साल छात्र संघ चुनाव किया जाना है। उसके बाद भी यह चुनाव नही होना विश्वविद्यालय की उदासीनता को दर्शाता है। चुनाव को लेकर किसी वाइस चांसलर ने इसे संपन्न कराने की जहमत नही उठाई।

    इस बीच कई वाइस चांसलर आए और सेवानिवृत्त होकर चले गए। इस बार यह चुनाव नियत समय पर होने की उम्मीद जगी है, जिससे छात्रों में एक बार फिर से उत्साह का माहौल बन गया है। इस कारण से विभावि वाइस चांसलर ने कमेटी गठित कर दिया है जो दो चरणों में चुनाव को संपन्न कराएंगे। पहला चुनाव विनोबाभावे विश्वविद्यालय अंतर्गत कालेजों में होगा। दूसरा विश्वविद्यालय में होगा।

    चुनावी तैयारी के तहत कालेजों से पंजी बुक को विश्वविद्यालय में मंगवा लिया गया है। छात्रों की उपस्थिति जनवरी से लेकर अप्रैल माह तक देखा जाएगा जिसमें 75 प्रतिशत उपस्थिति चुनाव में उम्मीदवारी करने के लिए आवश्यक होगी। यह छात्र संघ का चुनाव विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत पांच जिलाें के अंगीभूत कालेजों रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा व गिरिडीह में होगा।

    इन पांचों जिले के कुल 61 कालेजों में छात्र संघ का चुनाव होगा। सभी कालेजों सहित जिला के अधिकारियों को पत्र भेज दी गई है। कालेजों को छात्रों की पंजी को दुरुस्त करने का आदेश भी दे दिया गया है।

    इस कारण कभी भी विवि छात्र संघ चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। विभावि से अंगीभूत कालेजों की संख्या 20 है। जिसमें से 41 संबद्ध कालेज है। रामगढ़ जिले में दो रामगढ़ कालेज व महिला महाविद्यालय ही विभावि से अंगीभूत कालेज के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है।

    जिले में दो अंगीभूत व चार संबद्ध कालेज में होगा चुनाव

    छात्र संघ का चुनाव जिले में दो अंगीभूत कॉलेज रामगढ़ कॉलेज व महिला महाविद्यालय में होगा। जबकि विभावि से संबद्ध कॉलेज चार है। जिसमें पीटीपीएस कॉलेज, सीएन कॉलेज रांची रोड सांडी, जेएम कॉलेज भुरकुंडा व जूबजी कॉलेज भुरकुंडा है। छात्र संघ के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व सह सचिव के पद पद पर ही चुनाव होगा।

    यह भी पढ़ें- साहिबगंज में 2 महीने से अटका शिक्षकों का वेतन, आबंटन के बाद भी नहीं हो रहा भुगतान

    चुनाव को लेकर कमेटी बनाई गई है। तैयारी जोरशोर से चल रही है। दैनिक तैयारी के साथ इलेक्ट्रोल आदि का चुका है। पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव कराना है। कमेटी में मेरे अलावा मेंबर विभावि हिंदी विभाग के डा. एसके दूबे, मार्खम कालेज आफ कामर्स हजारीबाग डा. संजय कुसूम लकड़ा व विभावि के एमसीए हेड डा. संतोष कुमार सिंह है।


    -

    डॉ. केके गुप्ता, चीफ रिटर्निंग आफिसर, हजारीबाग।

    सारी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई है। कमेटी बन गई है और वे अपना काम कर रहे है। उम्मीद है कि 18 से 20 मई 2026 के बीच चुनाव कराई जा सकती है। यही लक्ष्य कमेटी ने रखा है। कमेटी वर्क आउट कर रही है। काम होते ही सभी कालेजों को सूचित कर दिया जाएगा। उसके बाद चुनाव संपन्न करा लिया जाएगा।

    -

    डॉ. प्रो. चंद्रभूषण शर्मा, वाइस चांसलर, विभावि हजारीबाग।