Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब पतरातू डैम में पानी पर तैरते हुए होगी बर्थडे पार्टी! जानिए बुकिंग प्रोसेस और भारत में कहां-कहां है यह सुविधा

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 08:18 PM (GMT+05:30)

    पतरातू डैम में अब पर्यटकों के लिए फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और म्यूजिकल फाउंटेन की सुविधा शुरू हो गई है। यह झारखंड का दूसरा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट है। ...और पढ़ें

    पतरातू डैम में बना फ्लोटिंग रेस्टोरेंट

    पतरातू डैम में बना फ्लोटिंग रेस्टोरेंट

    HighLights

    1. रेस्टोरेंट में 30 लोग बैठ सकते हैं, बुकिंग JTDC वेबसाइट से।

    2. झारखंड का दूसरा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, ईको-टूरिज्म को बढ़ावा।

    संवाद सूत्र, पतरातू वैली (रामगढ़)। झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार पतरातू लेक रिजॉर्ट (पतरातू डैम) में आने वाले पर्यटकों के लिए रोमांचक खबर है। 
     
    अब सैलानी यहां केवल प्राकृतिक खूबसूरती ही नहीं, बल्कि पानी पर तैरते हुए रेस्टोरेंट और जादुई म्यूजिकल फाउंटेन का भी लुत्फ उठा सकेंगे। गुरुवार को राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू इस अत्याधुनिक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और म्यूजिकल फाउंटेन का उद्घाटन करेंगे।
     

    बर्थडे पार्टी और मीटिंग्स के लिए विशेष सुविधा

    इस तैरते हुए रेस्टोरेंट में एक बार में कुल 30 लोगों के बैठने की शानदार व्यवस्था की गई है। पर्यटक इस अनोखे अनुभव का हिस्सा बनने के साथ-साथ विशेष आयोजनों जैसे बर्थडे पार्टी, बिजनेस मीटिंग्स, प्री-वेडिंग शूट्स और एंगेजमेंट आदि के लिए इसे बुक कर सकते हैं। 
     
    इसकी बुकिंग झारखंड पर्यटन विकास निगम (JTDC) की वेबसाइट के माध्यम से आसानी से की जा सकेगी। इसके साथ ही, पिछले छह महीनों से बनकर तैयार म्यूजिकल फाउंटेन का भी संचालन आज से शुरू हो जाएगा। 
     
    अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही यहां पर्यटकों के लिए हाउसबोट की सुविधा भी शुरू की जाएगी। यह झारखंड का दूसरा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट है।झारखंड का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट कोडरमा जिले के तिलैया डैम (उर्वा) में अगस्त 2025 में शुरू हुआ था।


    पतरातू डैम के अलावा, राज्य सरकार की योजना रांची के धुर्वा और गेतलसूद डैम में भी ऐसे तैरते हुए रेस्टोरेंट शुरू करने की है, ताकि राज्य में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा सके।

    जानिए भारत में और कहां-कहां हैं फ्लोटिंग रेस्टोरेंट्स?

    भारत में जलाशय और झीलों के किनारे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रसिद्ध फ्लोटिंग रेस्टोरेंट संचालित किए जा रहे हैं: 

    • कोलकाता (पश्चिम बंगाल): हुगली नदी के तट पर पोलो फ्लोटेल(PoloFloatel) और इको पार्क लेक में कैफे एकांते हाउस बोट देश के बेहद लोकप्रिय तैरते हुए रेस्टोरेंट हैं। 
    • गोवा:चपोरा नदी और मांडवी नदी के पानी में तैरते हुए कई क्रूज और फ्लोटिंग बार-रेस्टोरेंट (जैसे वाटरमार्क) सैलानियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं।
    • केरल:अलाप्पुझा(Alleppey) के बैकवाटर्स में तैरते हुए लग्जरी हाउसबोट्स और रेस्टोरेंट्स पूरी दुनिया में मशहूर हैं।
    • श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर): डल झील में तैरते हुए पारंपरिक शिकारे और हाउसबोट रेस्टोरेंट पर्यटकों को शाही अनुभव देते हैं।
    • सरहिंद (पंजाब):भाखड़ा मेनलाइन नहर पर बना फ्लोटिंग रेस्टोरेंट भारत के सबसे पुराने तैरते हुए होटलों में से एक है।

    यह भी पढ़ें- Floating Restaurant: झारखंड में पर्यटकों के लिए खुशखबरी! अब फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का ले सकेंगे आनंद 

    यह भी पढ़ें- 427 करोड़ से चमकेगा बक्सर: गंगा में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और शहर में मल्टीलेवल पार्किंग, 9 योजनाओं को मंजूरी