झारखंड में रंगदारी के लिए मिल्क फैक्ट्री पर हमला, पतरातू क्षेत्र में दूसरी बार गोलीबारी और बमबाजी
पतरातू के रियाडा औद्योगिक क्षेत्र स्थित ओसम मिल्क प्लांट के गेट पर शनिवार सुबह अपराधियों ने गोलीबारी और बमबारी कर दहशत फैलाई। यह एक सप्ताह में दूसरी ऐ ...और पढ़ें

ओसम दूध फैक्ट्री गेट पर गोलीबारी और बमबाजी। (फोटो: जागरण)
HighLights
अपराधियों ने धमकी भरा पर्चा भी मौके पर छोड़ा।
एक सप्ताह में पतरातू में दूसरी बड़ी आपराधिक घटना।
संवाद सूत्र, पतरातू वैली (रामगढ़)। पतरातू थाना अंतर्गत रियाडा औद्योगिक क्षेत्र स्थित ओसम मिल्क प्लांट गेट पर शनिवार की सुबह अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग व बमबाजी कर इलाके में दहशत फैला दिया है।
सप्ताह भर के अंदर एक ही तरह से की गई दो घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की कलई खोल कर रख दी है। इसे अपराधियों का बढ़ता मनोबल कहें या फिर पुलिस की विफलता।
यह औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर सवाल खड़ी कर रही है। बीते 29 मार्च की देर शाम पतरातू रांची मुख्य मार्ग पर बन रहे ओवर ब्रिज के निर्माण कम्पनी एमजी कंस्ट्रक्शन के स्टोर गेट पर गोलीबारी व बमबाजी की गई थी।
जिसमें स्टोर के सुरक्षा गार्ड 34 वर्षीय प्रदीप राजवंशी के जांघ में गोली लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया था। इस घटना के ठीक छह दिन बाद ओसम दूध फैक्ट्री गेट पर हुई घटना।
आपराधिक वारदातों से इस इलाके में उद्योग धंधे से जुड़े लोग भारी दहशत में है। स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार की सुबह एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने दूध फैक्ट्री गेट पर पहुंचकर हवाई फायरिंग शुरू कर दी।
वहीं प्लांट के मेन गेट पर हस्त निर्मित बम फेंक कर अपराधी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर अपराधियों ने धमकी भरा पर्चा फेंका है।
इस बात को लेकर संशय बना हुआ है। लोगों ने बताया की अपराधियों द्वारा फेके गए बम में चाइनीज कांटी, शीशा का टुकड़ा व बारूद के अवशेष प्लांट गेट से मिले हैं।
वहीं रामगढ़ पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज नहीं हुई है। ओसम दूध फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से बयान भी नहीं जारी किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री प्रबंधन अपराधियों के भय से कुछ भी बताने से बच रहा है।