रामगढ़ः गिद्दी खदान हादसे में गई थी जान, अब परिवार को मिला 1 करोड़ का सहारा
गिद्दी परियोजना में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले ओवरमैन जय कुंवर यादव के परिवार को पीएनबी गिद्दी ने एक करोड़ रुपये का बीमा दावा चेक सौंपा है। यह सह ...और पढ़ें

फोटो चेक प्रदान करते पीएनबी मंडल प्रमुख, गिद्दी पी ओ व अन्य।
HighLights
पीएनबी गिद्दी ने दिवंगत ओवरमैन के परिवार को सहायता दी।
जय कुंवर यादव की पत्नी को एक करोड़ का चेक मिला।
संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़)। गिद्दी परियोजना की खदान में ड्यूटी के दौरान हादसे में जान गंवाने वाले ओवरमैन जय कुंवर यादव के परिवार को पंजाब नेशनल बैंक गिद्दी की ओर से आर्थिक सहायता के रूप में बड़ी राहत दी है।
सोमवार को पीएनबी की गिद्दी शाखा में आयोजित एक सादे समारोह में बैंक के मंडल प्रमुख दीपक कुमार वर्मा ने दिवंगत जय कुंवर यादव की पत्नी एवं नामिनी मीना देवी को पीएनबी कोल इंडिया सैलरी पैकेज के तहत एक करोड़ रुपये का बीमा दावा चेक सौंपा है।
मौके पर मंडल प्रमुख दीपक कुमार वर्मा ने कहा कि पीएनबी कोल इंडिया सैलरी पैकेज कर्मचारियों और उनके परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की महत्वपूर्ण योजना है।
उन्होंने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों के हितों और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। वहीं बैंक के शाखा प्रबंधक सिकंदर प्रसाद ने बताया कि बीते 11 मई 2025 की रात्रि पाली में गिद्दी परियोजना की खदान में कार्य के दौरान जय कुंवर यादव हालपैक वाहन की चपेट में आ गए थे।
इस दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पीएनबी में जय कुवंर यादव का खाता होने के साथ सैलरी आता था। कहा कि पीएनबी कोल इंडिया सैलरी पैकेज तहत एक करोउ़ रूप्ये की बीमा दावा (इंश्योरेंस) चेक दिया गया है।
खबरें और भी
इस अवसर पर गिद्दी पीओ आरके सिंह, कार्मिक प्रबंधक भास्कर शरद, मधुसूदन सिंह, अजय सिंह, भोला वर्मा, आरडी मांझी, सुंदरलाल बेदिया, बसंत रवानी, सौरव कुमार, पियुष कुमार, मो. अजीज, बैंक के मनजीत कुमार, धीरज कुमार, लोकेश सोनी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।