Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामगढ़ में राहुल दुबे गिरोह के सात अपराधी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

    Updated: Wed, 27 May 2026 03:48 PM (IST)

    पतरातू थाना क्षेत्र से राहुल दुबे गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    रामगढ़ में राहुल दुबे गिरोह के सात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    रामगढ़ में राहुल दुबे गिरोह के सात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    HighLights

    1. राहुल दुबे गिरोह के सात अपराधी गिरफ्तार।

    2. एक पिस्टल, 34 कारतूस, तीन बाइक जब्त।

    3. रंगदारी वसूली, गोलीबारी में थे शामिल।

    संवाद सूत्र, पतरातू वैली (रामगढ़)। पतरातू थाना क्षेत्र से राहुल दुबे गैंग के सात अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनके पास से एक पिस्टल, 34 कारतूस, दो मैगजीन, छह मोबाइल दो, तीन बाइक भी जब्त किया गई है।

    गिरफ़्तार अपराधी रंगदारी वसूली के लिए कई कंपनियों के साइट में गोलीबारी करने की घटना में शामिल रहे हैं। ये लोग क्षेत्र में किसी बड़ी अपराधी घटना को अंजाम देने के लिए यहां पहुंचे थे।

    एसपी काे मिले इनपुट पर पतरातू पुलिस ने एक नाबालिग सहित छह अपराधियों को पतरातू डैम के कटुआ कोचा क्षेत्र से धर दबोचा। एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने मंगलवार को छत्तरमांडू स्थित पुलिस आफिस में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी पत्रकारों को दी।

    Ramgarh News (16)

    एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपितो में राहुल दूबे गिरोह के पतरातू सांकुल निवासी विकास, टंडवा निवासी विशाल कुमार, बरककाना निवासी बिटु कुमार रवि, रामगढ़ निवासी हीरालालल कुमार, पतरातू जयनगर निवासी दिगम्बर प्रजापति उर्फ डेगन व एहतेसाम अंसारी उर्फ दुलर्भ शामिल हैं।

    पुलिस ने इनके पास पास से 7.62 एमएम का एक पिस्टल, 7.62 एमएम देशी पिस्टल का दो मैगजीन, 34 कारतूस, दो टीवीएस अपाची बाइक, एक स्टार सिटी प्लस बाइक के अलावा छह एंड्राइड मोबाइल जब्त किया है।

    गिरफ्तार अपराधियों ने बताया पुलिस को अपने ब्यान में बताया कि वे सभी राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। राहुल दुबे एवं उसके संगठन के अन्य लोगों के इशारे पर बीते दिनों पतरातू थाना क्षेत्र के रेलवेे फ्लाई ओवरब्रिज के गेट पर गोली चलाने, ओसम डेयरी प्लांट के गेट पर गोलीबारी की घटना व अल्ट्राटेक सिमेंट प्लांट में गोलीबारी की घटना इन्हीं लोगों द्वारा की गई थी।

    खबरें और भी

    इन अपराधियों में विकास साव उर्फ विकास कुमार, दिगम्बर प्रजापति उर्फ डेगन व बिटू कुमार रवि का अपराधिक इतिहास रहा है। इनके विरुद्ध रांची, रामगढ़ व हजारीबाग जिले के कई थाना में अपराधिक मामला दर्ज है। गिरफ़्तार सभी आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    एसपी ने बताया कि गठित छापामारी दल में शामिल एएसपी सह पतरातू एसडीपीओ राघवेन्द्र शर्मा, इंस्पेक्टर सत्येन्द्र कुमार सिंह, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता,भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, एसआइ शेख अफजल, संतोष उरांव, एएसआइ सुजीत सिंह के अलावा मो नौशाद, सुजीत सिंह,

    यह भी पढ़ें- कोडरमा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़; 2 तस्कर गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- 18 दिन से लापता है रांची की अदिति, ₹1 लाख का इनाम घोषित होने के बाद भी नहीं मिला सुराग

    जसमुद्दीन अंसारी के अलावा पुलिस बल के जवान शामिल थे।