18 दिन से लापता है रांची की अदिति, ₹1 लाख का इनाम घोषित होने के बाद भी नहीं मिला सुराग
रांची के सदर इलाके से 9 मई से लापता अदिति का 18 दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने उसकी जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम घोषित ...और पढ़ें

लापता बच्ची अदिति। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रांची। सदर इलाके से नौ मई से लापता अदिति की तलाश अब भी जारी है। कई दिनों बीत जाने के बावजूद पुलिस को उसके संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अदिति का सुराग देने वाले व्यक्ति के लिए एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस तकनीकी माध्यमों से भी उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अदिति के लापता होने के बाद से उसके घरवालों का बुरा हाल है। पुलिस की कई टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य बिंदुओं पर लगातार काम किया जा रहा है। पुलिस लोगों से भी अपील कर रही है कि यदि किसी को अदिति के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
इधर, हाल ही में धुर्वा इलाके से अंश और अंशिका के अपहरण मामले में पुलिस को सफलता मिली थी। दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया था। इस घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई की सराहना हुई थी।
हालांकि अदिति के मामले में अब तक कोई सफलता नहीं मिलने से परिवार और पुलिस दोनों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।