Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामगढ़ में 17 जंगली हाथियों का उत्पात: दर्जनों किसानों की फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग तेज

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 04:58 PM (GMT+05:30)

    रामगढ़ के गोला प्रखंड में 17 जंगली हाथियों के झुंड ने 30 एकड़ से अधिक फसलों को रौंदकर किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। किसानों ने वन विभाग से तत्काल स ...और पढ़ें

    फसल की बर्बादी दिखाते किसान। फोटो जागरण

    फसल की बर्बादी दिखाते किसान। फोटो जागरण

    HighLights

    1. 17 हाथियों ने गोला प्रखंड में 30 एकड़ फसलें रौंदी।

    2. किसानों को भारी आर्थिक नुकसान, घर का दरवाजा भी तोड़ा।

    3. वन विभाग से मुआवजे और सुरक्षा उपायों की मांग की गई।

    संवाद सूत्र, गोला (रामगढ़)। गोला प्रखंड क्षेत्र के रकुवा जंगल से निकले 17 जंगली हाथियों के झुंड ने मंगलवार रात खेतों में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने धान, मक्का, बोदी, नेनुआ समेत अन्य मौसमी फसलों को रौंद दिया।

    वहीं, घर का दरवाजा भी तोड़ दिया गया है ।जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। ग्रामीणों के अनुसार करीब 30 एकड़ में लगी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। घटना के बाद किसानों में दहशत का माहौल है।

    हाथियों ने रामस्वरूप सिंह ,प्रकाश नाथ सिंह ,रणवीर सिंह ,बदल कुमार सिंह ,सूरज सिंह , निशु कुमारी,प्रदीप महतो, सुधीर सिंह ,सुदर्शन महतो, अशोक महतो,झगरू महतो, आशा देवी आदि किसानों का फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया।

    किसानों ने बताया कि फसल तैयार होने की स्थिति में थी, लेकिन एक ही रात में हाथियों ने उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया। इससे उनकी मेहनत और आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।

    ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से रकुवा और आसपास के जंगलों में डेरा जमाए हुए है। भोजन की तलाश में झुंड लगातार खेतों की ओर रुख कर रहा है। हर रात किसी न किसी गांव की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे ग्रामीणों में लगातार भय बना हुआ है। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।

    किसानों ने विभाग से क्षति का शीघ्र सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने, प्रभावित गांवों में नियमित गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की है।

    किसानों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस उपाय नहीं किए गए तो उन्हें आगे भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।इधर घटना की जानकारी के बाद पूर्व मुखिया ने किसानों से मिलकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- झारखंड में वित्त और कर विभाग में बड़ा बदलाव: 72 अधिकारियों को मिली प्रोन्नति, 19 का तबादला