Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामगढ़ में छह महीने बाद भी प्रखंड मुख्यालय नहीं पहुंचे बीसीओ, किसान लगा रहे दफ्तर के चक्कर

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 02:10 PM (IST)

    मांडू प्रखंड में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बीसीओ) छह माह से अनुपस्थित हैं, जिससे किसानों और सहकारी समिति सदस्यों को खाद-बीज वितरण, प्रमाण-पत्र व ऋण ज ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड इमेज।

    एआई जेनरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. मांडू प्रखंड में बीसीओ छह माह से कार्यालय नहीं आए।

    2. किसानों को खाद-बीज, ऋण व प्रमाण-पत्र में दिक्कतें।

    संवाद सूत्र, मांडू (रामगढ़)। प्रखंड में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी की नियुक्ति हुए करीब छह माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उन्होंने एक दिन भी प्रखंड कार्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होकर कार्यभार नहीं संभाला है।

    इससे सहकारिता विभाग से जुड़े कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं और विशेषकर दूरदराज के गांवों से आने वाले किसानों एवं सहकारी समितियों के सदस्यों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    ग्रामीणों का कहना है कि खाद-बीज वितरण, सहकारी समितियों से संबंधित प्रमाण-पत्र, सदस्यता, ऋण एवं अन्य योजनाओं से जुड़े कार्यों के लिए उन्हें बार-बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। लेकिन बीसीओ के अनुपस्थित रहने के कारण अधिकांश मामलों का समय पर निष्पादन नहीं हो पा रहा है।

    इससे किसानों का समय और आर्थिक संसाधन दोनों व्यर्थ हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही भी प्रभावित हो रही है। कई मामलों में आवेदनों का निष्पादन लंबित पड़ा है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

    क्षेत्र के किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए बीसीओ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि किसी कारणवश अधिकारी प्रखंड में योगदान नहीं दे पा रहे हैं तो उनके स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि सहकारिता विभाग से संबंधित कार्य समय पर संपन्न हो सकें और किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। 

    यह भी पढ़ें- झारखंड में सुबह-सुबह एनकाउंटर, रामगढ़ में प्रिंस खान गिरोह का कुख्यात शूटर शिवराज पैर में गोली लगने से घायल

    यह भी पढ़ें- रागी की खेती में आया नया 'गेम चेंजर'! रामगढ़ में इस मशीन से कम खर्च में बढ़ेगा उत्पादन, किसानों की बढ़ेगी कमाई



    खबरें और भी