Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामगढ़-भुरकुंडा मार्ग पर सड़क हादसा: कोयला लदे वाहनों की हुई टक्कर, ड्राइवरों की हालत गंभीर

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 11:43 AM (IST)

    रामगढ़-भुरकुंडा मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह दो कोयला लदे भारी वाहनों की भीषण टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर कोयला ब ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रामगढ़-भुरकुंडा मार्ग पर दो कोयला वाहनों की भीषण टक्कर।

    2. हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल।

    3. सड़क पर कोयला बिखरने से आवागमन कुछ देर बाधित।

    संवाद सूत्र, बरकाकाना (रामगढ़)। रामगढ़-भुरकुंडा मुख्य मार्ग पर रेलवे अस्पताल के समीप बुधवार अहले सुबह करीब 3:30 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो कोयला लदे भारी वाहन आमने-सामने टकरा गए। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक ( जेएच 02एन-3155) कोयला लेकर भुरकुंडा की ओर से आ रहा था, जबकि हाइवा( जेएच 02बीएन-4275) रामगढ़ की ओर से कोयला लेकर जा रहा था। रेलवे अस्पताल के समीप दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर को तोड़ते हुए रेलवे क्वार्टर के समीप एक पेड़ से जा टकराया, जहां वह जाकर रुका।

    दुर्घटना के बाद ट्रक में लदा कोयला सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय तक आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलते ही बरकाकाना ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

    जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क पर बिखरे कोयले को हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- CISF जवानों-अधिकारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू, 10-12 घंटे की ड्यूटी के दौरान भी रहेगा आरामदायक

    यह भी पढ़ें- हजारीबाग में सुबह 3 बजे एनकाउंटर, पैर में गोली लगने के बाद एक अपराधी गिरफ्तार; दो साथी भागे