विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामगढ़ में ₹17.93 करोड़ से दामोदर नदी पर बनेगा नया ब्रिज, जर्जर हो चुके पुल की भी होगी मरम्मत

Published: Fri, 17 Jul 2026 07:00 AM (IST)

गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर नदी पर 17.93 करोड़ रुपये की लागत से नया उच्च स्तरीय पुल बनेगा और जर्जर पुल की मरम्मत भी होगी।

AI Generated Image

AI Generated Image

HighLights

  1. गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर नदी पर नया पुल निर्माण।

  2. 17.93 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पुल।

  3. जर्जर पुराने पुल की मरम्मत को प्राथमिकता।

संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़)। सीसीएल मुख्यालय रांची में बीते मंगलवार को गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण एवं जर्जर पुल की मरम्मत को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड (एसएचएजे) के सदस्य (तकनीकी) सुनील कुमार रजक, सीसीएल मुख्यालय के देवाशीष बस तथा अरगडा क्षेत्र के स्टाफ आफिसर (सिविल) नासिर तौहिद शामिल हुए।

बैठक में गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर नदी पर नए उच्च स्तरीय पुल के निर्माण और वर्तमान जर्जर पुल की मरम्मत को लेकर चर्चा किया गया। अरगडा क्षेत्र के स्टाफ आफिसर (सिविल) नासिर तौहिद ने बताया कि एसएचएजे के सदस्य (तकनीकी) सुनील कुमार रजक ने जानकारी दी कि 17.93 करोड़ रुपये की लागत से गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर नदी पर नए उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कराया जाएगा।

इसी स्वीकृत राशि में वर्तमान जर्जर पुल की मरम्मत का कार्य भी शामिल है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी हो चुका है और अगस्त माह में कार्य आवंटित (अवार्ड) होने की संभावना है।

कार्य आवंटित होते ही नए पुल के निर्माण के साथ-साथ पुराने पुल की मरम्मत भी शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संवेदक को प्राथमिकता के आधार पर पहले पुराने पुल की मरम्मत कराने का निर्देश दिया जाएगा, ताकि आवागमन सुचारु एवं सुरक्षित बना रहे।

यह भी पढ़ें- दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

यह भी पढ़ें- रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त, एक गिरफ्तार