रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त, एक गिरफ्तार
उत्पाद विभाग ने रामगढ़ के सिकनी गांव में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी में भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर जब्त कर एक आरोपी को गिर ...और पढ़ें

जप्त अवैध शराब के साथ विभाग की टीम। जागरण
HighLights
रामगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई।
सिकनी गांव से 10.850 लीटर विदेशी शराब, 7.80 लीटर बीयर जब्त।
संवाद सूत्र, रजरप्पा (रामगढ़)। रामगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। उपायुक्त ऋतुराज के निर्देशानुसार, जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में बुधवार को पीआरडी के सौजन्य से उत्पाद विभाग, रामगढ़ की टीम द्वारा रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकनी गांव में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाकर करीब 10.850 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं 7.80 लीटर अवैध बीयर बरामद कर जब्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी किया गया। जिसके विरुद्ध नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस दौरान उत्पाद विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना संबंधित विभाग एवं प्रशासन को दें, ताकि ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें- रामगढ़ में ₹54 लाख से बन रहे अस्पताल का छज्जा बनने के कुछ ही घंटे बाद ढहा, बाल-बाल बचे मजदूर
यह भी पढ़ें- मंत्री इरफान अंसारी का रामगढ़ को सौगात, जल्द बनेगा मेडिकल कॉलेज, बोले- राज्य में अस्पतालों की सुधरी व्यवस्था
यह भी पढ़ें- 15 जुलाई से रामगढ़ के इन इलाकों में पांच घंटे बिजली रहेगी गुल, डीवीसी ने जारी किया पूरा शेड्यूल