मंत्री इरफान अंसारी का रामगढ़ को सौगात, जल्द बनेगा मेडिकल कॉलेज, बोले- राज्य में अस्पतालों की सुधरी व्यवस्था
झारखंड सेवा समिति ने रामगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और उपायुक्त ऋतुराज ने किया। ...और पढ़ें
-1784099853706_m.webp)
HighLights
झारखंड सेवा समिति ने रामगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शिविर का उद्घाटन कर सराहना की।
रामगढ़ में जल्द ही मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी।
जागरण संवाददाता, रामगढ़। झारखंड सेवा समिति ने मंगलवार कोक छावनी जनरल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी व उपायुक्त ऋतुराज ने किया।
संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जरूरतमंदों को खून उपलब्ध कराने के लिए झारखंड सेवा समिति की पहल काफी सराहनीय है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रक्तदान के लिए आगे आएं ताकि जरूरतमंद लोगों को खून उपलब्ध कराया जा सके।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रामगढ़ में जल्द मेडिकल कॉलेज की स्थापना करेगी, ताकि यहां के लोगों को इलाज के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़े। कहा कि हमारी सरकार राज्य के अस्पतालों की स्थिति में लगातार सुधार लाने का कार्य कर रही है। जिस कारण राज्य के अस्पतालों में प्रतिदिन 500 तक लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। पहले यह संख्या 40-50 के आसपास होती थी।
उपायुक्त ऋतुराज ने झारखंड सेवा समिति की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ऐसे ही पहल की जरूरत है ताकि जरूरतमंद लोगों को खून उपलब्ध कराया जा सके। छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह झारखंड सेवा समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि समिति समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है।
सिविल सर्जन डॉ.अनिल कुमार ने भी झारखंड सेवा समिति के पहल की सराहना की। रक्तदान शिविर में रामगढ़ छावनी परिषद, सदर अस्पताल रामगढ़, जमालटा रामगढ़ मेदांता रांची और रामप्यारी हॉस्पिटल की ओर से सहयोग किया गया। संचालन समिति के अध्यक्ष अमित सिन्हा ने किया। रक्तदान शिविर में रक्तदान को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल दिखा। शिविर में 60 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। इससे 60 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह हुआ।
खबरें और भी
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में डॉ. शरद जैन, डॉ. मृत्युंजय, डॉ. अनिल सिंह, बलजीत सिंह बेदी, रोहित गुप्ता, श्याम शर्मा, नंदकिशोर प्रसाद गुप्ता, राजेश प्रसाद, अशोक कुमार महतो, संजय कोयला, मनोज मंडल, अजीत जयसवाल, छोटन सिंह, राजेश प्रसाद, संजय कुमार, भूपेंद्र प्रसाद, गया प्रसाद राय आदि ने सहयोग किया।