रामगढ़ में अवैध विदेशी शराब मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल
गोला पुलिस ने अवैध विदेशी शराब मामले में फरार आरोपी अनिल साव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर ...और पढ़ें

अवैध विदेशी शराब मामले में आरोपी को गिरफ्तार।
HighLights
गोला पुलिस ने अवैध विदेशी शराब मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया।
फरार चल रहे अनिल साव को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
संवाद सूत्र, गोला (रामगढ़)। गोला थाना पुलिस ने अवैध विदेशी शराब से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति बंदा गांव निवासी अनिल साव, पिता राम साव है।
थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि आरोपी गोला थाना कांड संख्या 76/26 का नामजद अभियुक्त था। घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित से आवश्यक पूछताछ की गई।
कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इस तरह के मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।