Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामगढ़ के इस्पात प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट होने से 9 मजदूर झुलसे, 1 की मौत; फैक्ट्री गेट पर जमकर हंगामा

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 08:12 PM (IST)

    झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, हेसला अरगडा में फर्नेस फटने से नौ मजदूर झुलस गए। जिनमें से एक मजदूर अशोक बेदिया की बाद में मौत हो गई। ...और पढ़ें

    ब्लासट हुआ फर्नेश। (जागरण)

    ब्लासट हुआ फर्नेश। (जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़)। झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड हेसला अरगडा के नये फर्नेस नंबर 4-डीटू सोमवार की अहले सुबह करीब 4.40 में फट जाने से आग की लपट कुछ दूर तक फैल गई।

    इस दौरान फर्नेस के फटने से स्पंज जलाने के कार्य में लगे 9 मजदूर झूलस गए। जिसमें अशोक बेदिया ( महुआटाड हेसला), राजू झा (अरगडा), ब्रजलाल बेदिया( महुआटाड हेसला), अखिलेश राय(रामगढ़), छोटे साव(अरगडा), रामबल्लभ यादव(बिहार) (सभी बारी मैन), श्यामदेव (रांची रोड) (पेचिंग), सुरेश बेदिया ( महुआटाड हेसला) व महेश महतो (लारी) (दोनों हेल्फर) शामिल हैं।

    फर्नेस के ब्लास्ट करने की आवाज इतनी जोरदार थी कि मजदूरों में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद करीब एक से डेढ़ घंटे तक मजदूर जमीन पर झुलसे पड़े रहे।

    इस दौरान घायल राजू झा के स्वजनों ने अपने से गाड़ी की व्यवस्था कर उसे अस्पताल ले गए। जबकि कुछ देरी के बाद में दो एंबुलेंस के माध्यम से बाकि सभी घायलों को रांची रोड होप अस्पताल ले जाया गया। बाद में सभी 9 घायलों को रांची देव कमल अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया।

    9 मजदूर झुलसे

    आग से झुलसे 9 मजदूरों में 2-3 के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही जा रही है। वहीं, फैक्ट्री में 9 मजदूरों के झुलस जाने की सूचना के बाद मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, रामगढ़ नप उपाध्यक्ष रंधीर गुप्ता, वार्ड पार्षद ललीता देवी, सुषमा देवी, लक्ष्मी देवी, फरहद अनीश, आंनद बेदिया, जुगेश बेदिया, गोपाल मुंडा, पिंटू अंसारी, बबल बेदिया, राजू बेदिया, तेजेंद्र बेदिया, दिलीप, गंगा बेदिया, गरीबा भुइयां, शंकर बेदिया, सीपी संतन, शहजादा अनवर, राजू चतुर्वेदी, रंजीत पांडेय समेत मौजूद मजदूरों में मुआवजा समेत अन्य मांगों को लेकर फैक्ट्री गेट जाम कर दिया।

    वहीं, बाद में रामगढ़ विधायक ममता देवी, रामगढ़ नप अध्यक्ष कृष्मलता मुंडा भी पहुंची। इस दौरान मौजूद लोगों ने अपनी मांगों को लेकर गिद्दी-नईसराय मार्ग के फैक्ट्री समक्ष सड़क को जाम कर दिया।

    ramgarh furnace blast

    घटना के बाद फैक्ट्री के पास बंद समर्थकों के साथ बात करने के लिए बैठे रामगढ़ एसडीओ, एसडीपीओ व अन्य।

    जिससे सड़के के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ सीओ रवि रमेश व रामगढ़ इंस्पेक्ट नवीण प्रकाश समेत पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के जवान फैक्ट्री पहुंच कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

    खबरें और भी

    एक मजदूर की मौत

    बाद में दोपहर में रामगढ़ एसडीओ व एसडीपीओ भी फैक्ट्री पहुंचे। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे हेसला महुआटाड़ निवासी अशोक बेदिया का दोपहर में रांची में उपचार के दौरान निधन हो गया। जबकि फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा दोपहर में बंद समर्थकों के साथ वार्ता करने का प्रयास किया गया। परंतु वार्ता विफल रही।

    फैक्ट्री प्रबंधन को सौंपा पत्र

    वहीं, बंद समर्थकों ने एक हस्ताक्षर युक्त 9 सूत्री मांग पत्र फैक्ट्री प्रबंधन को दिया। जिसमें फैक्ट्री में घायल सभी मजदूरों को बेहतर उपचार करने राज्य से बाहर भेजने, झुलसे मजदूरों का अगर मौत हो जाए तो मृतक के आश्रित को एक करोड़ मुआवजा देने की मांग की।

    ramgarh furnace blast

    फैक्ट्री गेट जाम कर बैठे मांडू विधायक व अन्य।

    वहीं, आश्रित को एक नौकरी एवं अंडर ऐज परिवार को पेंशन सुविधा देने, फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों का आई कार्ड बनाते हुए सभी का पीएफ एवं एसआई काटने, फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों को झारखंड सरकार के द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी का लाभ देने, फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों को आठ घंटो ही काम लेने और प्रदूषण पर नियंत्रण करने, फैक्ट्री परिसर में दो एंबुलेस अविलंब उपलब्ध कराने, अगर फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर की मौत हो जाए तो पीड़ित परिवार के आश्रित बच्चों की पठन-पाठन कराने, लालन-पालन की जवाबदेही फैक्ट्री प्रबंधन कराना सुनिश्चित करना शामिल है।

    वहीं, मांडू विधायक तिवारी महतो ने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के कारण घटना घटी है। फैक्ट्री प्रबंधन मजदूरों सेफ्टी संसाधनों की व्यवस्था करने, प्रदूषण पर रोक लगाए और फैक्ट्री में एंबंलेश हमेशा रखने का कार्य करें।

    विधायक ने मुआवजे की मांग की

    वहीं, रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कि अकसर फैक्ट्री में सेफ्टी नियम का अनदेखी करने और प्रदूषण की शिकायत मिलती रही है। फैक्ट्री में एंबुलेंस नहीं होने के कारण घायलों को अपने व्यवस्था से उपचार कराने जाना चिंता का विषय है।

    ramgarh furnace blast

    फैक्ट्री गेट समझ बैठी रामगढ़ विधायक, नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य।

    उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा व उपचार में कोई कोताही नहीं बरता जाना सुनिश्चित करने की मांग की।

    उन्होंने कहा कि फैक्ट्री के खिलाफ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने शिकायत की है। शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होना चिंता का विषय है।

    रामगढ़ नप अध्यक्ष कृष्मलता मुंडा व उपाध्यक्ष रंधीर गुप्ता ने कहा कि घटना के बाद डेढ़ से दो घंटे तक झुलसे मजदूर एंबुलेंस नहीं होने के कारण जमीन पर कराहते रहे है। अगर एंबुलेंस रहती तो समय पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सकता था।

    उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन से सबसे पहले घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार करने और फैक्ट्री में 24 घंटों एंबुलेंस की व्यवस्था रखने को कहा।

    बताते चलें कि फैक्ट्री में इसके पूर्व भी बीते 9 मार्च 2025 की दोपहर में स्टील प्लांट का भट्ठी फट जाने से भट्ठी स्थल पर ट्रक (सीजी04जेबी 4208) से स्क्रैप अनलोड करा रहे चालक आग के चपेट में आने से मामूली रूप से घायल हो गया था।

    फैक्ट्री गेट व गिद्दी-नईसराय मार्ग सड़क जाम था। वहीं, फैक्ट्री गेट व सड़क जाम कर क्षेत्र के कई नेता व सैकड़ों ग्रामीण बैठे हुए हैं।